अयोध्या में बनेगा सरयू रिवर फ्रंट, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

अयोध्या में बनेगा सरयू रिवर फ्रंट, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

अयोध्या। अब वह दिन दूर नहीं जब श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए आएंगे और यहां की आभा देख अयोध्या-अयोध्या जपते जाएंगे। दरअसल मन्दिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में सरयू रिवर फ्रंट भी बनने जा रहा है। गुप्तारघाट से लेकर अयोध्या नया घाट तक रिवर फ्रंट को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया …

अयोध्या। अब वह दिन दूर नहीं जब श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए आएंगे और यहां की आभा देख अयोध्या-अयोध्या जपते जाएंगे। दरअसल मन्दिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में सरयू रिवर फ्रंट भी बनने जा रहा है। गुप्तारघाट से लेकर अयोध्या नया घाट तक रिवर फ्रंट को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा।

पर्यटकों को लुभाने के लिए विभिन्न सुविधाओं से लैस गेस्ट हाउस के साथ ही अन्य कई चीजों का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी घोषणा खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दी है। इस ऐलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी फैसले का स्वागत किया है।

रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। मन्दिर निर्माण के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट व अयोध्या धाम के स्टेशन सहित अन्य जगहों पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गुप्तारघाट स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण के दौरान भी रिवर फ्रंट का हल्का जिक्र किया था।

लेकिन उनके ट्वीट ने मानो रिवर फ्रंट की योजना को मूर्त रूप दे दिया है। खबर है कि गुप्तार घाट से लेकर नया घाट तक रिवर फ्रंट बनाया जाना है। इसके बनते ही अयोध्या की सुंदरता को और चार -चांद लग जाएंगे। साथ ही देश-विदेश से आये पर्यटक अयोध्या के लिए मन में एक अच्छी छवि लेकर जाएंगे।

रिवर फ्रंट में क्या होगा खास

सरयू नदी के तट पर घाट और सीढियां बनाने के साथ ही सैर के लिए मोटरबोट का इंतजाम भी किया जाएगा। इसे सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी विकसित किया जाएगा। विदेशी पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस लॉज का निर्माण किया जाएगा। नदी कि निरंतर साफ-सफाई होगी। नदियों के किनारे हरे–भरे पार्क बनेंगे। बैठने के लिए खूबसूरत बैंच लगेंगी। जगह–जगह छोटे शेड भी होंगे। जलपान की भी व्यवस्थाएं रहेंगी।

इधर, बांध का निर्माण जोरों पर

गुप्तारघाट से नयाघाट को जोड़ने के लिए 40 करोड़ की लागत से 1150 मीटर के नए बांध का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 60 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। बरसात से पहले बंधे का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री के आने से पहले जिलाधिकारी नितीश कुमार ने वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया था।सरयू किनारे नया घाट से गुप्तार घाट की लंबाई लगभग आठ किलोमीटर है। लंबाई भी बढ़ाई जा चुकी है।

ट्विटर वार- योगी के ऐलान पर अखिलेश का स्वागत और कटाक्ष

योगी ने जैसे ही अयोध्या में रिवर फ्रंट निर्माण के लिए ट्वीट किया तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिट्वीट करते हुए लिखा अयोध्या में रिवर फ्रंट निर्माण का स्वागत करता हूँ। साथ ही सपा सरकार में निर्मित व प्रदेश में रिवर फ्रंट विकसित करने का प्रतिमान बने गोमती रिवर फ्रंट का भी सपाकालीन गौरव वापस लाया जाए।

अयोध्या को विश्व की सबसे अच्छी पर्यटन नगरी बनाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी और सीएम योगी जी कृत संकल्पित हैं। गुप्तार घाट से लेकर नया घाट तक बनने वाला रिवर फ्रंट दुनियां भर से आने वाले पर्यटकों को खूब भायेगा। लल्लू सिंह, सांसद, अयोध्या।

पढ़ें-अयोध्या: सरयू में बिहार निवासी युवक की डूबने से हुई मौत

ताजा समाचार

मुरादाबाद : मतदान केंद्र पर कहीं पसरा सन्नाटा तो कहीं लगी रहीं लंबी कतारें, नौ बजे तक हुई 11.76 प्रतिशत वोटिंग
पीलीभीत: बकसपुर में मतदान बहिष्कार का ऐलान, दौड़े अफसर...ग्रामीण बोले- पहले समाधान फिर मतदान 
Lok Sabha Elections 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच बहेड़ी में मतदान शुरू, वोटिंग के लिए घरों से निकले मतदाता
Lok Sabha Election 2024: मुरादाबाद में मतदान के लिए लगीं लाइनें, युवा बोले- विकास के मुद्दे पर किया वोट 
Lok Sabha Elections 2024: 102 सीटों पर मतदान जारी, वोटर्स तय करेंगे 1600 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत
Lok Sabha Election 2024 : 400 पार का संकल्प साधने को मुरादाबाद मंडल की सीटों पर जीत की चुनौती, 2019 में भाजपा का था सूपड़ा साफ