बलिया पहुंची संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजैनितक चेतना रथ यात्रा

बलिया पहुंची संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजैनितक चेतना रथ यात्रा

बलिया। बिहार के वैशाली जनपद के पल्लवैया से संत शिरोमणी बाबा गणिनाथ जी महाराज के भव्य झांकी के साथ निकली संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ यात्रा बलिया में प्रवेश किया। बलिया बाबा गणिनाथ मंदिर पर मद्धेशिया समाज ने भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा द्वारा निकले चेतना रथ को …

बलिया। बिहार के वैशाली जनपद के पल्लवैया से संत शिरोमणी बाबा गणिनाथ जी महाराज के भव्य झांकी के साथ निकली संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ यात्रा बलिया में प्रवेश किया। बलिया बाबा गणिनाथ मंदिर पर मद्धेशिया समाज ने भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा द्वारा निकले चेतना रथ को लेकर अभामवैस के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता बलिया पहुंचे। जिनका लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। बाबा गणिनाथ जी महाराज के झांकी का विधिवत पूजन हुआ और बाबा गणिनाथ जी महाराज के गगनभेदी जयकारे लगाएं गए।

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने रथ का अपने गृह जानपद बलिया में स्वागत किया। पश्चिम बंगाल से मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक और देश के बड़े उद्योगपति जगन्नाथ गुप्ता बजबज ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर बलिया से रथ को रवाना किया। बलिया में अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में रथ यात्रा यूपी के बीस जनपदों का भ्रमण करेगी। जिससे मद्धेशिया समाज की राजनीतिक और सामाजिक चेतना बढ़ेगी। साथ ही राजनीतिक दलों से भी समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए सीधी बात होगी। मद्धेशिया वैश्य समाज अब किसी का पिछलग्गू नहीं रहा है।

उन्होंने रथयात्रा की सफलता के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व से मिल रही मदद के लिए सभी को धन्यवाद दिया। बलिया पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि अब समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पूरे देश में बढ़नी ही है। समाज का राजनीतिक चेतना रथ पूरे देश में इतिहास रचने जा रहा है। अमिला के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि यूपी-बिहार की राजनीतिक में मद्धेशिया वैश्य समाज की अहमियत हर दल ने महसूस भी किया है। लेकिन अब हमें सीधी भागीदारी चाहिए। तभी समाज का भला हो सकेगा।

इस दौरान बलिया चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी, बीजेपी अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, नवल मद्धेशिया, संत कुमार मिठाई लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद गुप्ता, विजय मद्धेशिया, संत गणिनाथ मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष उमेश गुप्ता, एवं अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य युवा समिति के जिला अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता दीनानाथ क्रांतिकारी, संजय, संतोष गुप्ता, शुभम, बबलू जी, भृगुनाथ महाराज समेत अनेक लोग मौजूद रहे। बलिया से बाबा गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ संत गणिनाथ मंदिर से रेलवे स्टेशन, चित्तू पांडेय चैराहा, फेफना, रसड़ा होते हुए नगरा के लिए प्रस्थान किया। देर रात तक बिल्थरारोड रथ पहुंचेगा।