सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लिया बड़ा फैसला, मुंबई का साथ छोड़ इस टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट!

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लिया बड़ा फैसला, मुंबई का साथ छोड़ इस टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट!

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टीम छोड़ने जा रहे हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो वह अगले सीजन में गोवा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। बाएं हाथ का यह ऑलराउंडर आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। वहां भी उनको डेब्यू करने का …

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टीम छोड़ने जा रहे हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो वह अगले सीजन में गोवा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। बाएं हाथ का यह ऑलराउंडर आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। वहां भी उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

अर्जुन 2020-21 में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा और पुदुचेरी के खिलाफ दो मैच खेले थे।अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से NCO मांगी है, ताकि उनका ट्रांसफर बिना किसी दिक्कत के किया जा सके। अर्जुन मुंबई के लिए टी20 फॉर्मेट में खेल चुके हैं। वहीं, अब गोवा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सूरज लोटिलकर ने इस पर बड़ा बयान दिया है। बयान में कहा, ‘अर्जुन के लिए अपने करियर के इस मुकाम पर मैदान पर अधिक से अधिक समय बिताना अहम है। हमारा मानना है की दूसरी जगह से खेलने पर अर्जुन को अधिक मैच खेलने का मौका मिलेगा। वह अपने क्रिकेट करियर के एक नए चरण की शुरुआत करेंगे।’

‘प्रैक्टिस मैचों के प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी टीम में जगह’
GCA अध्यक्ष सूरज लोटिलकर ने कहा, ‘हम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश में हैं। इसलिए हमने अर्जुन तेंदुलकर को गोवा की टीम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। हम सीजन से पहले सीमित ओवरों के प्रैक्टिस मैच खेलेंगे और वह इन मैचों में खेलेंगे। चयनकर्ता इन मैचों में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में रखने का फैसला करेंगे।’

अंडर-19 में भी भारत के लिए खेल चुके हैं अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर ने तीन सीजन पहले श्रीलंका के खिलाफ भारत अंडर-19 के लिए दो मुकाबले खेले थे। उस समय वह मुंबई की लिमिटेड ओवरों की संभावित टीम में भी शामिल थे। अर्जुन के लिए सबसे बड़ी निराशा यह रही उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिले बिना इस सीजन में मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया। गोवा क्रिकेट संघ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि राज्य के संभावित खिलाड़ियों में अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : FIFA World Cup 2022 : फीफा विश्व कप की ओपनिंग में बदलाव, जानें किस दिन खेला जाएगा पहला मैच