Russia Ukraine War : यूक्रेन ने ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए अमेरिका से मांगी मदद

Russia Ukraine War : यूक्रेन ने ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए अमेरिका से मांगी मदद

वाशिंगटन। यूक्रेन में जारी रूसी हमले के बीच उसकी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए यूक्रेन अमेरिका से कर्ज ले सकता है और इसके लिए दोनों देशों के बीच एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर होने हैं। अमेरिकी समाचार पत्र फॉरेन पॉलिसी की रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। द्रवित प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की …

वाशिंगटन। यूक्रेन में जारी रूसी हमले के बीच उसकी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए यूक्रेन अमेरिका से कर्ज ले सकता है और इसके लिए दोनों देशों के बीच एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर होने हैं। अमेरिकी समाचार पत्र फॉरेन पॉलिसी की रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

द्रवित प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति के लिए यूक्रेन द्वारा दिया गया यह प्रस्ताव उन कई प्रस्तावों में से एक है जिसे यूक्रेन ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिका के सामने रखा है। यूक्रेन की सबसे बड़ी तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी नाफतोगाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) यूरी विटरेंको ने कहा कि देश को सर्दियां शुरू होने से पहले तेल आयात के लिए करीब आठ अरब डॉलर की दरकार है।

उन्होंने कहा “ इस तरह का आइडिया सुनकर बहुत आश्चर्य हुआ लेकिन उसे सही तरीके से लिया गया है। यूक्रेन ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जो उपाय सुझाये हैं और जिसमें मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका ने गैस खरीद के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक मदद भी मिल रही है। इसके अलावा ऊर्जा आपूर्ति के दूसरे तरीके तलाशने और अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से फंड हासिल करने पर भी काम किया जा रहा है। यूक्रेन को यह भी उम्मीद है कि उसके सहयोगी देश यूक्रेन में हॉरिजोंटल ड्रिलिंग परियोजनाओं में निवेश कर उसे घरेलू गैस भंडार विकसित करने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें : चीन में बारिश के कारण भूस्खलन, मकान ढहने से छह लोगों की मौत

 

ताजा समाचार