Russia-Ukraine War : रूस का पलटवार, अमेरिका के 61 नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

Russia-Ukraine War : रूस का पलटवार, अमेरिका के 61 नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को 61 अमेरिकी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम ‘‘रूसी राजनीतिक एवं सार्वजनिक हस्तियों के साथ-साथ घरेलू व्यापार के प्रतिनिधियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में उठाया जा रहा है।’’ इस सूची में अमेरिकी अधिकारी और बड़ी अमेरिकी …

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को 61 अमेरिकी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम ‘‘रूसी राजनीतिक एवं सार्वजनिक हस्तियों के साथ-साथ घरेलू व्यापार के प्रतिनिधियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में उठाया जा रहा है।’’

इस सूची में अमेरिकी अधिकारी और बड़ी अमेरिकी कंपनियों के पूर्व एवं वर्तमान शीर्ष प्रबंधक शामिल हैं। सूची में वित्त मंत्री जेनेट येलेन, ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रनहोल्म, व्हाइट हाउस की संचार निदेशक केट बेडिंगफील्ड और नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रीड हेस्टिंग्स जैसे लोगों के नाम शामिल हैं।

जापान ने रूस और बेलारूस के बैंकों पर लगाए प्रतिबंध
उधर, जापान सरकार ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के मद्देनजर रूस के रोसेलखोजबैंक और क्रेडिट बैंक ऑफ मॉस्को के साथ-साथ बेलारूस के बैंक फॉर डेवलपमेंट एंड रिकंस्ट्रक्शन पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। जापान के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार जापान में यदि इन बैंकों की कोई संपत्ति है तो उसे फ्रीज करने के साथ-साथ इन संस्थानों के साथ वित्तीय लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। प्रतिबंध सात जून से प्रभावी होंगे। मंत्रालय ने कहा, “इसके अलावा रूसी संघ के औद्योगिक आधार को मजबूत करने में योगदान करने वाले उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है।”

ये भी पढ़ें : न्यूयॉर्क में अब 21 साल से कम उम्र के लोग नहीं खरीद सकेंगे अर्ध स्वचालित राइफल