रुद्रपुर: विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, पति पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

रुद्रपुर: विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, पति पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि मार्च 2022 में उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद से पति व उसके परिजन ने कम दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि इस बीच पति ने मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियों …

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि मार्च 2022 में उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद से पति व उसके परिजन ने कम दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि इस बीच पति ने मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियों भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी।

इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। जिस पर ससुरालियों ने समझौता करते हुए उसे कभी परेशान न करने का वादा किया। कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने समझौते का उल्लंघन करते हुए उसे किराये के मकान में रख दिया। महिला के अनुसार इस बीच वह गर्भवती हो गई। आठ मई को उसकी सास उसके पति को अपने साथ ले गई। तब से उसका पति उसके साथ नही रह रहा है। फोन पर संपर्क करने पर कोई जवाब भी नहीं दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।