महंगाई से मिलेगी राहत! इन चीजों के दाम जल्द ही हो जाएंगे कम

महंगाई से मिलेगी राहत! इन चीजों के दाम जल्द ही हो जाएंगे कम

नई दिल्ली। भारत में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर ही तोड़ दी है। इसको लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में प्रदर्शन करने का ऐलान भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। हालांकि, सरकार को यकीन है कि खाने-पीने वाली …

नई दिल्ली। भारत में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर ही तोड़ दी है। इसको लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में प्रदर्शन करने का ऐलान भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। हालांकि, सरकार को यकीन है कि खाने-पीने वाली चीजों के दाम जल्दी ही नियंत्रण में आने वाले हैं।

महंगाई की दर 6 फीसदी से नीचे आने की उम्मीद
खबरों के अनुसार क्रूड ऑयल और खाने-पीने की चीजों के दाम कम होने वाले हैं। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने हाल ही में खाने के तेल सेक्टर के संगठनों के साथ एक बैठक भी की है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्दी ही खुदरा महंगाई की दर 6 फीसदी से नीचे आ जाने की उम्मीद है। जबकि इंडोनेशिया पॉम ऑयल के निर्यात से प्रतिबंध भी हटा रहा है।

कच्चे तेल के दाम में आएगी कमी
वहीं, रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार देश में मॉनसून काफी अच्छा रहने वाला है। दरअसल, कहा जा रहा है कि कच्चे तेल के दाम भी कम होने वाले हैं। खाने के तेल की कीमतें होगी कम

इसी महीने जीएसटी काउंसिल की बैठक
इस बीच मंत्रियों का एक समूह जल्दी ही अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। यह रिपोर्ट ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स  को लेकर है। ऑनलाइन गेमिंग को लेकर बने इस समूह की रिपोर्ट पर जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में चर्चा हो सकती है। जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक इसी महीने के आखिरी सप्ताह में मदुरई में होने वाली है।

ये भी पढ़ें- नई ऑडी क्यू 3 की बुकिंग हुई शुरू, जानें फीचर्स और प्राइस