रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्र कैद, 19 साल बाद परिवार को मिला इंसाफ

रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्र कैद, 19 साल बाद परिवार को मिला इंसाफ

हरियाणा। रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 19 साल बाद सोमवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने राम रहीम पर 31 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं बाकी अन्य चार दोषियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। हत्या …

हरियाणा। रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 19 साल बाद सोमवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने राम रहीम पर 31 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं बाकी अन्य चार दोषियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

हत्या मामले में एक और आरोपी की एक साल पहले मौत हो गई थी। जुर्माने की आधी राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी। फैसले के खिलाफ राम रहीम हाईकोर्ट जाएगा। पहले हरियाणा के पंचकूला जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए धारा-144 लागू कर दी गई है।

गौरतलब है कि पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने में संदिग्ध भूमिका के चलते उसकी हत्या की गई थी। इस पत्र में बताया गया था कि डेरा प्रमुख डेरा मुख्यालय में किस प्रकार महिलाओं का यौन शोषण करता है।

यह भी पढ़े-

केजरीवाल सरकार ने शुरू किया ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान’