Rampur Bypoll 2022 : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने डाला वोट, कहा- मजबूत लोकतंत्र के लिए करें मतदान

Rampur Bypoll 2022 : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने डाला वोट, कहा- मजबूत लोकतंत्र के लिए करें मतदान

रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को रामपुर लोकसभा उपचुनाव में दिल्ली से आकर अपना वोट डाला। नकवी ने वोट डालने के बाद कहा कि बसपा और कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। क्योंकि अब रामपुर में बसपा-कांग्रेस की यहां जमीन जीरो हो चुकी है। …

रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को रामपुर लोकसभा उपचुनाव में दिल्ली से आकर अपना वोट डाला। नकवी ने वोट डालने के बाद कहा कि बसपा और कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। क्योंकि अब रामपुर में बसपा-कांग्रेस की यहां जमीन जीरो हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार को दिल्ली से रामपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक ली थी। इसके बाद गुरुवार को सुबह आठ बजे शंकरपुर दनियापुर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद दिल्ली को रवाना हो गए। वोट देने के बाद नकवी ने पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में सभी को वोट डालने का अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदान करें। सपा प्रत्याशी द्वारा स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाने के सवाल पर कहा कि चुनाव में आरोप लगते रहते हैं।

आजम के मामले में पूछने पर कहा कि उनके ऊपर जितने भी आरोप हैं वे न्यायालय में चल रहे हैं, इस मामले में वे कुछ नहीं कह सकते हैं। कहा कि रामपुर उपचुनाव में बसपा और कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उनकी जमीन यहां जीरो है, इसलिए सपा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भी लोगों में बेहद उत्साह है इससे साफ है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में ही है।

ये भी पढ़ें: Rampur Bypoll : बिलासपुर में दिव्यांग महिला और बुजुर्ग की पिटाई, भड़के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

ताजा समाचार