राजेंद्र प्रसाद ने पत्रकारिता को नई दिशा दी : अयोध्या सांसद लल्लू सिंह

राजेंद्र प्रसाद ने पत्रकारिता को नई दिशा दी : अयोध्या सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेंद्र प्रसाद पांडेय की आठवीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब पर वर्तमान संदर्भ में मीडिया विषय पर आयोजित गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद ने हमेशा अपनी लेखनी को निष्पक्ष रखा। सत्य को हमेशा सत्य की तरह ही परिभाषित किया। युवा पीढ़ी को उनका अनुसरण …

अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेंद्र प्रसाद पांडेय की आठवीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब पर वर्तमान संदर्भ में मीडिया विषय पर आयोजित गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद ने हमेशा अपनी लेखनी को निष्पक्ष रखा। सत्य को हमेशा सत्य की तरह ही परिभाषित किया। युवा पीढ़ी को उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारिता को एक नई दिशा दी।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने कहा कि बदलते दौर में मीडिया में काफी परिवर्तन हो गया है। पहले मीडिया के पास संसाधनों की कमी थी, लेकिन पाठकों का भरोसा उसे हासिल था पर आज मीडिया के पास संसाधन पर्याप्त है, लेकिन पाठकों व दर्शकों के भरोसे में कमी आयी है। संसाधन तो जुटाये जा सकते हैं। पाठकों व दर्शकों का भरोसा कायम रखना मीडिया के समक्ष चुनौती है।

विशिष्ट अतिथि मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. वसुधा मिश्रा ने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता जनता के मनोवैज्ञानिक पहलू पर आधारित हो गयी है। मीडिया वहीं दिखाना चाहती है, जिसे जनता देखना चाहती है। मीडिया उसको ज्यादा सनसनीखेज बनाकर प्रस्तुत करती है। अध्यक्षता कर रहे महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारों को राजेंद्र प्रसाद पांडेय से सीख लेनी चाहिए। उनके विचार आज भी हमारी स्मृतियों में कैद हैं। कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, वरिष्ठ पत्रकार , रमाशरण अवस्थी, सुरेश पाठक, कम्यूनिष्ट नेता सूर्यकांत पांडेय, विशाल मिश्रा ने संबोधित किया।

सचिव त्रियुग नारायन तिवारी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया

प्रेस क्लब के सचिव त्रियुग नारायन तिवारी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल रामकुमार राय, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व अनिल अग्रवाल, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, कांग्रेस नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, प्रोफेसर विक्रमा प्रसाद पांडेय, परमानंद मिश्रा, विद्याकांत द्विवेदी, देवेश तिवारी, आकाश मणि तिवारी, पवन मिश्रा, अमित मिश्रा, रोहित पाण्डेय, मोहित पांडेय, विवेकानंद पांडेय, प्रमोद पांडेय, रामकुमार सिंह, अधीर प्रदीप, बसपा नेता सुनील पाठक, अधिवक्ता वीरभानु प्रताप सिंह, विजय ओझा, परमराज वर्मा, वीरेन्द्र मौर्या, तेजनारायन द्विवेदी, हिमांशु त्रिपाठी, निखिल त्रिपाठी, रोहित मेहरोत्रा, केपी मिश्रा, प्रदीप पाठक, सुदीप्त भौमिक मौजूद रहे।

पढ़ें-सहारनपुर: पटाखा फैक्टरी में धमाके से दो कर्मचारी हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती