एक बार फिर बढ़ी राज कुंद्रा की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

एक बार फिर बढ़ी राज कुंद्रा की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

मुंबई। एक बार फिर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। पहले जहां मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा पर मुकदमा दर्ज किया था। वहीं अब ईडी ने राज पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। यह केस ईडी ने मुंबई पुलिस के उस केस पर आधारित है जहां उन पर …

मुंबई। एक बार फिर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। पहले जहां मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा पर मुकदमा दर्ज किया था। वहीं अब ईडी ने राज पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। यह केस ईडी ने मुंबई पुलिस के उस केस पर आधारित है जहां उन पर पोर्नोग्राफी की एप से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था।

ईडी ने राज कुंद्रा समेत कुछ अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। अब इन आरोपियों को ईडी की ऑफिस बुलाया जाएगा। फिलहाल ईडी और जानकारियां जुटाने में लगी है।

राज कुंद्रा पर पैसे के लिए सोशल मीडिया ऐप पर अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया कि कुंद्रा की यूके आधारित ‘केनरिन’ में हिस्सेदारी थी और वो अश्लील सामग्री के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल थे।

पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब हॉलीवुड में रखेंगे कदम, इस अमेरिकन फिल्म में करेंगे लीड रोल