रायबरेली: प्रेमिका के घर गए युवक की कुल्हाड़ी से की गई हत्या, जांच शुरू

रायबरेली: प्रेमिका के घर गए युवक की कुल्हाड़ी से की गई हत्या, जांच शुरू

रायबरेली। डीह थाने के पूरे रनबहादुर मजरे टेकारी दांदू में प्रेमिका के घर गए युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं शव को घर पर छोड़ सभी आरोपी फरार हो गए। हत्या में प्रेमिका का भी हाथ बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों को …

रायबरेली। डीह थाने के पूरे रनबहादुर मजरे टेकारी दांदू में प्रेमिका के घर गए युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं शव को घर पर छोड़ सभी आरोपी फरार हो गए। हत्या में प्रेमिका का भी हाथ बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।

मृतक के पिता की तहरीर पर एक महिला, उसके पति व देवर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।  डीह थाने के पूरे रनबहादुर मजरे टेकारी दांदू निवासी अंकित यादव शुक्रवार की रात टेकारी दांदू निवासी दिनेश वर्मा के घर गया था। बताते हैं कि अंकित को बहाने से घर बुलाया गया था। असल में अंकित का दिनेश की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। जिसकी सभी को जानकारी थी। ऐसे में अंकित को रास्ते से हटाने के लिए सुनियोजित तरीके से उसे शुक्रवार की रात घर बुलाया गया था। उसके बाद कुल्हाड़ी के प्रहार से अंकित की हत्या कर दी गई।

पढ़ें- मुरादाबाद: मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बना धरना प्रदर्शन का अखाड़ा, इलाज और कामकाज ठप 

कुल्हाड़ी अंकित के सिर पर मारी गई थी। उधर जब अंकित घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो दिनेश वर्मा के घर में अंकित का शव पड़ा होने की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पीड़ित पिता शिवबालक यादव की तहरीर पर दिनेश वर्मा, उसकी पत्नी सरोजनी और भाई महेश वर्मा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

दिनेश के परिवार से अंकित के थे अच्छे संबंध

बताते हैं कि अंकित के दिनेश के घरवालों से बहुत अच्छे संबंध थे। वह घर आता जाता रहता था। चर्चा है कि अंकित के महिला से संबंध थे। यही कारण है कि वह दिनेश और उसके परिवार की आर्थिक मदद भी करता था।  इसके बाद भी उसकी हत्या को लेकर सवाल बना हुआ है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है।  एसओ रवींद्र सोनकर ने बताया कि नामजद आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।