रायबरेली : दुर्घटना में घायल राष्ट्रीय पक्षी की मौत , वन विभाग करेगा अंतिम संस्कार

रायबरेली : दुर्घटना में घायल राष्ट्रीय पक्षी की मौत , वन विभाग करेगा अंतिम संस्कार

रायबरेली, अमृत विचार । ऊंचाहार उन्नाव राजमार्ग पर रामसांडा गांव के पास अज्ञात वाहन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मोर को पशु चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों में देखते हैं उसे मृत घोषित कर दिया। वन दरोगा द्वारा मोर के शव का पोस्टमार्टम …

रायबरेली, अमृत विचार । ऊंचाहार उन्नाव राजमार्ग पर रामसांडा गांव के पास अज्ञात वाहन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मोर को पशु चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों में देखते हैं उसे मृत घोषित कर दिया। वन दरोगा द्वारा मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बुधवार की दोपहर विचरण करते हुए एक राष्ट्रीय पक्षी मोर जंगल से निकलकर ऊंचाहार उन्नाव राजमार्ग पर आ गया। तथा अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मोर को आवारा कुत्ते नुकसान ना पहुंचा दें, इसलिए ग्रामीणों ने उसे उठाकर एक दुकान पर ले गए। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना के कुछ देर बाद पहुंचे वन दरोगा दिनेश चंद्र गुप्ता व उनकी टीम घायल मोर को उठाकर खरौली स्थित पशु चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मोर को मृत घोषित कर दिया। वन दरोगा दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में घायल मोर की मौत हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें –CWG 2022: हरमनप्रीत सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- हार पचाना मुश्किल लेकिन आगे बढना होगा