रायबरेली: सरे राह लड़की के साथ हुई अभद्रता, जनता में दिखा आक्रोश

रायबरेली: सरे राह लड़की के साथ हुई अभद्रता, जनता में दिखा आक्रोश

रायबरेली। मंगलवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर में सरेराह लड़की के साथ एक लड़के ने अभद्रता की। लड़की से अभद्रता कर लड़का भाग निकला। इसके बाद लड़की ने जमकर हंगामा करा और आपत्ति जाहिर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा मुकदमा दर्ज किया। वहीं लड़के की बुलेट …

रायबरेली। मंगलवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर में सरेराह लड़की के साथ एक लड़के ने अभद्रता की। लड़की से अभद्रता कर लड़का भाग निकला। इसके बाद लड़की ने जमकर हंगामा करा और आपत्ति जाहिर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा मुकदमा दर्ज किया। वहीं लड़के की बुलेट बाइक पकड़ ली गई।

लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। जबकि मिशन शक्ति के तहत अभियान चलता रहता है। बीती रात नेहरू नगर में मनचले लड़के ने सड़क पर अपनी बहन के साथ जा रही लड़की के साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो युवक बुलेट बाइक छोड़कर भाग गया। उस दौरान पुलिस गायब रही जबकि शहर में पिकेट डयूटी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है।

ये भी पढ़ें- रायबरेली: बिजली विभाग की मनमानी, बिल दुरुस्त कराने के लिए चक्कर लगा रहे उपभोक्ता

इस घटना पर लड़की ने खासा विरोध जताया। मौके पर क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह पहुंची तथा उन्होंने लड़की से बात की। साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। लोगों का कहना था कि यहां पर लड़के आए दिन इस तरह की घटना को करते रहते हैं। करीब एक घंटे तक मामला गर्म रहा। इसके बाद लड़की की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई वहीं लड़के को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

तीन लड़के बराबर कर रहे थे छेड़खानी

बताते हैं कि तीन लड़के लड़की के साथ पिछले क ई दिनों से छेड़खानी कर रहे थे।  बीती रात हद ही हो गई। युवक ने साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ अभद्रता की।