रायबरेली: विज्ञान मेले में बच्चों की प्रदर्शनी ने जीता दिल, पुरस्कृत हुए छात्र

रायबरेली। लालगंज के बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज मे रविवार को संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसमे संकुल के 16 विद्यालयों के लगभग 200 छात्र, छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रवीन्द्र मोहन मिश्र ने किया। अध्यक्षता …

रायबरेली। लालगंज के बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज मे रविवार को संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसमे संकुल के 16 विद्यालयों के लगभग 200 छात्र, छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रवीन्द्र मोहन मिश्र ने किया।

अध्यक्षता प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने की। वरिष्ठ आचार्य चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने संबोधित किया। मेले मे विज्ञान प्रदर्शन मे द्वादश के छात्र कुशल बाजपेयी का माडर्न सिटी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह का दुर्घटना से बचाव हेतु सेंसर सिस्टम, पारस प्रताप सिंह का मानव उत्सर्जन तंत्र,दिग्विजय सिंह का ध्वनि तरंग, निर्भय यादव का भूकंप रोधी एलार्म, वैभव वर्मा का अनुनाद,शिखर पाण्डेय का स्पेक्ट्रम आफ लाइट, शिवेश का बहुलक मे रिसाइक्लिंग, गौरव गुप्ता का मानव उत्सर्जन तंत्र प्रदर्श आकर्षक का केन्द्र रहे एवं प्रतियोगिता मे पुरस्कृत हुए।

इसी प्रकार गणित माडल मे रौनक़ सिंह, उत्कर्ष द्विवेदी, रिषभ गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कर्ष सिंह, पीयूष जायसवाल, विकास सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह मे विज्ञान प्रदर्श,विज्ञान प्रश्न मंच,विज्ञान पत्रवाचन, विज्ञान प्रयोगात्मक,गणितीय प्रदर्श, वैदिक गणित प्रश्न मंच ,गणित पत्रवाचन गणित प्रयोगात्मक आदि।

प्रतियोगिताओं मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाले वाले छात्र छात्राओ को कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह, आलोक मिश्र,अनुरूद्व त्रिपाठी, सूर्य कांत मिश्र ,जितेन्द्र गुप्ता, विद्या कांत त्रिवेदी,नीरज पाण्डेय,गोवर्धन प्रसाद एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या मधु शर्मा, आदि ने मेडल पहनाकर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्याधर मिश्र ने किया। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य ने किया।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: कृषि विवि का तीन दिवसीय किसान मेले का हुआ समापन

ताजा समाचार