रबीन्द्रनाथ टैगोर ने साहित्य को अंतराराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई: डॉ. मीनू दूबे

रबीन्द्रनाथ टैगोर ने साहित्य को अंतराराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई: डॉ. मीनू दूबे

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में शनिवार को राष्ट्रगान के रचयिता व नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर के जन्म दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मीनू दूबे ने रबीन्द्रनाथ टैगोर मल्टीफेसटेड सागा आॅफ हिज पर्सनालिटी …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में शनिवार को राष्ट्रगान के रचयिता व नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर के जन्म दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मीनू दूबे ने रबीन्द्रनाथ टैगोर मल्टीफेसटेड सागा आॅफ हिज पर्सनालिटी विषय पर व्याख्यान को संबोधित करते हुए कहा कि टैगोर ने साहित्य को अन्तराराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

वह सिर्फ कवि ही नही थे बल्कि चित्रकार व लेखक भी थे। छात्रों को इनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने अध्यात्म को जीवन में उतारने के साथ औरों को जोड़ने की वकालत की थी। डॉ दुबे ने छात्रों से कहा कि टैगोर के कृतित्व व शिक्षा दर्शन से परिचित होना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए अंग्रेजी विभाग की समन्वयक डॉ गीतिका श्रीवास्तव ने छात्रों से कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता टैगोर सभी के अनुकरणीय है। इनके शिक्षा दर्शन को आत्मसात करने की जरूरत है।

अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो नीलम पाठक ने कहा कि रवीन्द्रनाथ ने हजारों की संख्या में रचनाओं का सृजन किया है। संचालन विभाग की सहायक आचार्य डॉ निहारिका सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक आचाय डॉ दिव्या वर्मा ने किया। इस अवसर पर फ्रेंच भाषा की डॉ अलका माथुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

पढ़ें-गोरखपुर: पिपराइच मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान