औरैया में पुलिस ने हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 45 निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार एवं गोली बारूद बरामद किये। इस सिलसिले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना बेला …

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 45 निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार एवं गोली बारूद बरामद किये। इस सिलसिले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना बेला व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से बेला बिधूना मार्ग पर धन्ना पुरवा के पास स्थित घने जंगल में संचालित अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से रंग-बिरंगे 45 निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे बरामद किये गये। इसके अलावा सुरक्षा बलों को मौके से असलाह बनाने के उपकरण एवं 19 कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने अपना नाम प्रदीप कुमार, सुघर सिंह और रामदुलारे शर्मा बताये हैं। वह लोग अवैध असलहे को बनाने के बाद इनकी तस्करी करते हैं। प्रति असलहे की बिक्री पांच से छह हजार रूपए तक में होती हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: महिला सिपाही को आवास पर बुलाकर दरोगा ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

ताजा समाचार

बरेली: पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार BSP में शामिल, कांग्रेस का छोड़ा दामन
लखनऊ: कारोबारियों ने की प्रशासन से अपील, कहा- नहीं जमा कराएं लाइसेंसी असलहे, मांगी छूट, बताई यह मजबूरी... 
Banda: मुख्तार, अतीक व अशरफ के लिए काल बना रमजान माह; तीनों की मौतों में हैं और भी समानताएं...जानें
बहराइच: दुलारपुर के टोल प्लाजा से जनता को हो रहा नुकसान, समस्या भांप विधान परिषद सदस्य ने केंद्रीय सड़क मंत्री को भेजा पत्र 
पीलीभीत: लापरवाही...बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिए गोवंश के शव, मौत की वजह भी नहीं जानी, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत: डकैती में एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली, जानिए पूरा मामला