परमिश वर्मा ने गीत ग्रेवाल संग की सगाई, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

परमिश वर्मा ने गीत ग्रेवाल संग की सगाई, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

पंजाब के सिंगर परमिश वर्मा अपनी सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दरअसल, वह परमिश वर्मा कैनेडियन पॉलिटिशन गीत ग्रेवाल से शादी करने जा रहे हैं। वे अपने जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी वे अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शादी के फंक्शन की फोटो डालकर …

पंजाब के सिंगर परमिश वर्मा अपनी सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दरअसल, वह परमिश वर्मा कैनेडियन पॉलिटिशन गीत ग्रेवाल से शादी करने जा रहे हैं।

वे अपने जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी वे अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शादी के फंक्शन की फोटो डालकर दे रहे है। खबर सुनकर उनके फैंस उन्हें कॉमेंट करके बधाइयां दे रहे हैं।

परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल की शादी कनाडा में हो रही है। इन तस्वीरों में सगाई और मेहंदी सेरेमनी जैसे फंक्शन की झलक है।

सगाई की खबरों के बाद सब गीत के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

गीत इस साल हुए कनाडा में फेडरल चुनाव में हिस्सा लिया था, हालांकि वो ये चुनाव जीत नहीं पाईं थीं।

गीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ लिस्टर से अपनी बैचलर की पढ़ाई पूरी की है। फिर इन्होंने लॉ मव मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

बाद में उन्होंने राजनेत्री बनने का फैसला किया। अब फैंस इनकी शादी और उनकी तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दे कि शादी में सिर्फ परिवार और खास दोस्त ही शामिल हो रहे हैं।