पाकिस्तान ट्रांसजेंडर ड्रामा फिल्म ‘Joyland’ ने Cannes Film Festival में जीता Award

पाकिस्तान ट्रांसजेंडर ड्रामा फिल्म ‘Joyland’ ने Cannes Film Festival में जीता Award

कांस। पाकिस्तान की लाहौर ट्रांसजेंडर ड्रामा पर बनी फिल्म ‘जॉयलैंड’ को कांस महोत्सव में अन-सर्टेन अवॉर्ड से नवाजा गया है। कांस महोत्सव में कराची के फिल्म निर्माता सैम सादिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉयलैंड’ को सिनेमा की दुनिया में अन-सर्टेन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को कांस समापन समारोह में …

कांस। पाकिस्तान की लाहौर ट्रांसजेंडर ड्रामा पर बनी फिल्म ‘जॉयलैंड’ को कांस महोत्सव में अन-सर्टेन अवॉर्ड से नवाजा गया है।

कांस महोत्सव में कराची के फिल्म निर्माता सैम सादिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉयलैंड’ को सिनेमा की दुनिया में अन-सर्टेन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को कांस समापन समारोह में फिल्म में दिया जाने वाले सर्वोच्च पुरुस्कार की घोषणा की जाएगी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उस जूरी की सदस्य हैं जो कि महोत्सव के प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पुरस्कार प्रदान करती है।

‘जायलैंड’ फिल्म लाहौर पर आधारित है और इसमें एक पितृसत्तात्मक समाज द्वारा व्यक्तिगत पसंद और स्वतंत्रता के सपनों को दबाने का चित्रण किया गया है।

कांस महोत्सव में ‘जॉयलैंड’ आधिकारिक चयनित वाली अब तक की दूसरी पाकिस्तानी फिल्म है। इससे पहले वर्ष 2016 में निर्देशक आजय कारदार के निर्देशन में बनी ‘जागो हुआ सवेरा’ (‘द डे शॉल डॉन’) को कांस महोत्सव में आधिकारिक रूप से शामिल किया गया था।

सादिक ने ‘जॉयलैंड’ के निर्देशन के बारे में कहा, मैंने पिछले सात वर्षो से इस कहानी को फिल्माने के लिए कड़ी मशक्कत की है।

पढ़ें-दिग्गज कलाकार धर्मेन्द्र ने बताया अपनी सफलता का राज, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट