भारत में पांव पसारता Omicron, दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में 7 राजस्थान में 9 के संक्रमित होने की पुष्टि

भारत में पांव पसारता Omicron, दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में 7 राजस्थान में 9 के संक्रमित होने की पुष्टि

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में सात लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में नाइजीरिया से आई महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। वह नजदीकी पिंपरी-चिंचवड इलाके में अपने भाई से मिलने …

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में सात लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में नाइजीरिया से आई महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। वह नजदीकी पिंपरी-चिंचवड इलाके में अपने भाई से मिलने आई है। अधिकारी ने बताया कि महिला का भाई और उसकी दो बेटियां भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं राजस्थान में नौ संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग में कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।

वहीं पिछले महीने के आखिरी सप्ताह फिनलैंड से पुणे लौटे एक अन्य व्यक्ति के भी ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में अबतक आठ लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले ठाणे जिले में एक व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया था।

ठाणे में संक्रमित मिला व्यक्ति पेशे से मरीन इंजीनियर है और इस समय कल्याण के कोविड मरीज देखभाल केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया था कि संक्रमित डोम्बिवली इलाके का रहने वाला है और 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली और उसके बाद मुंबई विमान से पहुंचा था।