ओडिशा: 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 10,059 नए केस, तीन मरीजों की मौत

ओडिशा: 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 10,059 नए केस, तीन मरीजों की मौत

भुवनेश्वर। ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10,059 नए मामले सामने आए, जो पिछले सात महीनों में सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11.02 लाख हो गयी है तथा अंगुल, केंद्रपाड़ा एवं नयागढ़ जिलों में एक-एक मरीज की जान चले जाने …

भुवनेश्वर। ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10,059 नए मामले सामने आए, जो पिछले सात महीनों में सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11.02 लाख हो गयी है तथा अंगुल, केंद्रपाड़ा एवं नयागढ़ जिलों में एक-एक मरीज की जान चले जाने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 8,472 पर पहुंच गया। राज्य में पिछले साल 26 मई को कोरोना वायरस के 11,623 मामले सामने आये थे।

विभाग के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 12.41 प्रतिशत हो गई, जो एक दिन पहले 11.77 प्रतिशत थी। राज्य में 81,065 नमूनों की जांच के बाद 10,065 नये मरीजों का पता चला जिनमें 872 बच्चे हैं। बृहस्पतविार को सर्वाधिक 3,188 मामले खुर्दा जिले में सामने आए। इसके बाद, सुंदरगढ़ में 1348 मामले, कटक में 870 और संबलपुर में 570 और पुरी में 272 नये मामले सामने आए। जानकारी के अनुसार, राज्य में अभी 44,349 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अबतक 10.49 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-

UP Election 2022: आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने लौटाया सरकार से मिला आवास और सिक्योरिटी, छोड़ सकते हैं BJP

 

ताजा समाचार

लखनऊ: सफाईकर्मियों की सेहत के लिए बीबीएयू फिक्रमंद, बनाई अनोखी किट, अब बिना छुए कूड़ा बिन सकेंगे sweeper!
NIA ने 2022 के विस्फोट मामले में 8 TMC नेताओं को तलब किया, पार्टी बोली- भाजपा की साजिश...
लखनऊ: Mukhtar Ansari की मौत के बाद UP में High Alert, ADG अमिताभ यश बोले- प्रदेश में शांति कायम
प्रतापगढ़: स्नान कर रहे तीन दोस्त गंगा नदी में समाए, एक का मिला शव, तलाश में जुटे स्थानीय नाविक, जलपुलिस और गोताखोर
Banda: मुख्तार की बेटे उमर से बातचीत का AUDIO वायरल; कहा था- 'अल्लाह को अगर जिंदा रखना होगा तो रूह रहेगी...'
लखनऊ: रमजान के पाक महीने में हुआ अतीक और मुख्तार का अंत, दोनों की मौत में हैं काफी समानताएं, जानिए कैसे?