Video: उसैन बोल्ट को जाएंगे भूल, देखिए Amusan की चीते-सी फुर्ती … बिजली की रफ्तार
ओरेगन। स्प्रिंटिंग की दुनिया में उसैन बोल्ट का कोई मुकाबला नहीं रहा है। करीब आधा दशक पहले रिटायर हो चुके इस स्प्रिंट किंग ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में एक शानदार लेगेसी पेश की है। इस स्प्रिंटिंग लेजेंड ने अपनी रेसेस में तमाम रिकार्ड्स अपने नाम किये जो आज भी नहीं टूट सके हैं। Usain …
ओरेगन। स्प्रिंटिंग की दुनिया में उसैन बोल्ट का कोई मुकाबला नहीं रहा है। करीब आधा दशक पहले रिटायर हो चुके इस स्प्रिंट किंग ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में एक शानदार लेगेसी पेश की है। इस स्प्रिंटिंग लेजेंड ने अपनी रेसेस में तमाम रिकार्ड्स अपने नाम किये जो आज भी नहीं टूट सके हैं।
Usain Bolt's World Record Has Just 24 Hours Left, Thanks To Fred Kerley ⏰ pic.twitter.com/FiWW0b2Ax2
— FloTrack (@FloTrack) July 16, 2022
ट्रैक एंड फील्ड के लिए स्वर्ग कहे जाने वाले नाइजीरिया की टोबी अमुसन (Tobi Amusan) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। यही नहीं, विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ ही 25 वर्षीय एथलीट ने गोल्ड मेडल भी हासिल किया। उनकी रेस का वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह चीते सी फुर्ती के साथ दौड़ती दिख रही हैं।
अमुसन चैंपियनशिप के 12.20 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड को 0.08 सेकेंड से तोड़ते हुए 12.12 सेकंड का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में अमुसन ने शुरू में 12.06 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। बाद में हवा की गति सीमा से अधिक होने के कारण 12.06 सेकंड के समय को अमान्य घोषित किया गया।
Breaks world record (12.12) in the semis ✔️
Storms to world 100m hurdles title in the final ✔️Tobi Amusan ?? is on another planet ?#WorldAthleticsChamps pic.twitter.com/3hf37HAvEp
— World Athletics (@WorldAthletics) July 25, 2022
इस इवेंट में जमैका की ब्रिटनी एंडरसन ने सिल्वर मेडल और प्यूर्टो रिको की जैस्मीन कैमाचो-क्विन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले शनिवार को अमुसन ने हीट में 12.40 समय के साथ एक नया अफ्रीकी रिकॉर्ड भी बनाया था।
इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने दोहरी जीत हासिल करने के लिए महिलाओं की 4.400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, तलिथा डिग्स, एबी स्टेनर, ब्रिटन विल्सन और सिडनी मैकलॉघलिन ने तीन मिनट और 17.79 सेकंड के साथ जीत हासिल की।
“It’s been a journey. I’ve come out here with the win and the world record. It’s crazy!”
Tobi Amusan on becoming Nigeria’s first ever gold medallist at a World Athletics Championships ???
Full interview: https://t.co/yqLR8y6xy2#WorldAthleticsChamps pic.twitter.com/CPIBJqSAxF
— AW (@AthleticsWeekly) July 25, 2022
“I was the ‘almost girl,’” she said. “I got fourth, fourth, fourth. Now I finally did it.” – Tobi Amusan.
Check this feature to know more about the new 100m hurdles world champion and WR holder ?#WorldAthleticschamps
— World Athletics (@WorldAthletics) July 25, 2022
ये भी पढ़ें : Gustav McKeon : फ्रांस के युवा क्रिकेटर ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल टी20 में सबसे कम उम्र में ठोका शतक