त्रिपुरा में नये प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से विस चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा

त्रिपुरा में नये प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से विस चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत करें। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल मार्च में चुनाव हो सकते हैं। भट्टाचार्य …

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत करें। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल मार्च में चुनाव हो सकते हैं। भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा आलाकमान ने मुझे पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करता रहूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं त्रिपुरा में पार्टी का नेतृत्व करने के वास्ते मुझ पर भरोसा जताने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं। मैं 2023 के चुनावों में अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेताओं के मार्गदर्शन में काम करूंगा।’’

ये भी पढ़ें- खोखा-खोखा’ बनाम ‘धोखा-धोखा’: ‘आप’ एवं भाजपा ने दिल्ली विधानसभा में एक दूसरे पर साधा निशाना