रामपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया योग

रामपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया योग

रामपुर,अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार की सुबह केंद्रीय अल्पसंख्यक केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने शंकरपुर स्थित अपने आवास से बाहर तालाब के किनारे योग किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मेड इन इंडिया दुनिया को नायाब गिफ्ट है। इस नायाब गिफ्ट ने दुनिया की सेहत और सलामती को बहुत …

रामपुर,अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार की सुबह केंद्रीय अल्पसंख्यक केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने शंकरपुर स्थित अपने आवास से बाहर तालाब के किनारे योग किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मेड इन इंडिया दुनिया को नायाब गिफ्ट है।

इस नायाब गिफ्ट ने दुनिया की सेहत और सलामती को बहुत मजबूती दी है और इस कोरोना काल में जहां एक तरफ मेडिसिन ने काम किया और दूसरी तरफ योग ने काम किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कि भारत की सैकड़ों साल पुराने इस गिफ्ट हैंपर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 19 जून को रामपुर पहुंचे थे इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। साोमवार को योग के बाद पूर्वाह्न 11 बजे प्राथमिक केंद्र चमरौआ में जान है तो जहान है वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने अपने आवास पर रविवार की सुबह योग किया।