हल्द्वानी: ट्रेड लाइसेंस न बनाने वालों को नगर निगम भेजेगा नोटिस

हल्द्वानी: ट्रेड लाइसेंस न बनाने वालों को नगर निगम भेजेगा नोटिस

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रेड लाइसेंस को लेकर नगर निगम की टीम को खूब फजीहत झेलनी पड़ रही है। व्यापारी इस लाइसेंस के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से बेबस टीम को वापस होना पड़ रहा है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद नगर निगम दुकानदारों की सूची तैयार कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रेड लाइसेंस को लेकर नगर निगम की टीम को खूब फजीहत झेलनी पड़ रही है। व्यापारी इस लाइसेंस के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से बेबस टीम को वापस होना पड़ रहा है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद नगर निगम दुकानदारों की सूची तैयार कर नोटिस भेजने की कार्रवाई करने जा रहे हैं।

नगर निगम क्षेत्र में पूर्व में कुछ चुनिंदा व्यवसाय पर ही कर देना होता था। इसमें आटा चक्की, मीट, होटल, अस्पताल, मॉल, फैक्ट्री आदि शामिल थे लेकिन शासन की नई योजना के तहत शहर में चल रहे सभी व्यवसायों को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया। हर व्यवसाय को अलग अलग वर्गों में शामिल कर, उन पर अलग अलग लाइसेंस शुल्क निर्धारित किया गया। 200 रुपए से 15 हजार तक का शुल्क निश्चित है।

नगर निगम ने लोगों को सुविधा देते हुए स्वयं ऑनलाइन न कर पाने दशा में फार्म भरवाकर उसे कर अनुभाग द्वारा ही औपचारिकता करने की योजना बनाई लेकिन अब दुकानदारों के पास जा रही टीम को ज्यादातर दुकानदार लाइसेंस बनवाने से मना कर रहे हैं। कर निरीक्षक पूजा चंद्र ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस के लिए व्यापारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

चार लाख रुपए लक्ष्य से पीछे
नगर निगम को ट्रेड लाइसेंस के माध्यम से 22 लाख रुपए तक का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया है। निगम अब तक 18 लाख रुपए राजस्व जुटा पाया है। कर अधीक्षक महेश पाठक ने बताया कि महानगर क्षेत्र में 10 हजार से ज्यादा दुकानों को ट्रेड लाइसेंस लेना है। अभी चार लाख रुपए लक्ष्य से कम हैं, जल्द ही लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ताजा समाचार