मुंबई इंडियंस केप टाउन के कोचिंग स्टाफ का ऐलान, हाशिम अमला समेत इन चार दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी

मुंबई। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमन कैटिच गुरुवार को मुंबई इंडियंस केप टाउन का मुख्य कोच नियुक्त किया गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने शुरूआती दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग से पहले इसकी घोषणा की। इनके अलावा टीम में क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस …

मुंबई। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमन कैटिच गुरुवार को मुंबई इंडियंस केप टाउन का मुख्य कोच नियुक्त किया गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने शुरूआती दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग से पहले इसकी घोषणा की। इनके अलावा टीम में क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जेम्स पामेंट को सौंपी गई है और एक अन्य पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर रॉबिन पीटरसन महाप्रबंधक होंगे।

इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए रोमांचित हूं-अमला
कैटिच ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस केप टाउन के मुख्य कोच के पद की पेशकश किया जाना सम्मान की बात है। एक नई टीम बनाना हमेशा ही विशेष होता है जिसमें कौशल निखारना और टीम संस्कृति तैयार करना शानदार होगा। ’’ अमला ने कहा, ‘‘मैं मुंबई इंडियंस केप टाउन के लिए इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए रोमांचित हूं। मुंबई इंडियंस के मालिकों, प्रबंधन और मेरे मैनेजर का धन्यवाद जिनकी बदौलत यह काफी सरल रहा।

जनवरी – फरवरी में खेला जायेगा टूर्नामेंट
मुंबई इंडियंस केपटाउन ने अभी तक पांच खिलाड़ियों – कागिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन – से करार करने की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट जनवरी – फरवरी में खेला जायेगा।

ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया की उपकप्तान राचेल हेन्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, टीम को वर्ल्ड कप जिताने में निभाई थी अहम भूमिका

ताजा समाचार

मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच, एसीजेएम जांच अधिकारी नामित
कासगंज: बसौड़ा पूजन...माता शीतला का पूजन कर की आरोग्य की कामना, मंदिर पर लगी महिलाओं की भीड़
मुरादाबाद: 'मुख्तार अंसारी की मौत की SC के जज की निगरानी में हो जांच, अखिलेश पहचानें आस्तीन के सांप'
बिजनौर महात्मा विदुर की भूमि, यहां से बनती है भारत की पहचान...मुख्यमंत्री योगी ने प्रबुद्धजनों संग किया संवाद
Lok Sabha Elections 2024: बस्ती परिक्षेत्र में 34 हजार सीसीटीवी रखेंगे चुनाव पर पैनी नजर
नोएडा: लाकडाउन में नौकरी गई तो युवती बन गई 'चोरनी', कइयों के लैपटाप से किए हाथ साफ, कमाए लाखों, फिर हुआ यह हाल...