Moto G71 5G स्मार्टफोन इस माह हो सकता है लॉन्च, इसके फीचर्स इन फोन को दे सकते हैं टक्कर

Moto G71 5G स्मार्टफोन इस माह हो सकता है लॉन्च, इसके फीचर्स इन फोन को दे सकते हैं टक्कर

Motorola नवंबर में Moto G71 लॉन्च कर सकता है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के एक चीनी टिप्सटर ने इस फोन की कुछ फोटो और फीचर्स की जानकारी दी है। यह फोन अपनी खासियत के कारण युवाओं को पसंद आ सकता है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला  Realme 8i, Oppo A53S, Redmi note 10T, Mi 10i और …

Motorola नवंबर में Moto G71 लॉन्च कर सकता है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के एक चीनी टिप्सटर ने इस फोन की कुछ फोटो और फीचर्स की जानकारी दी है। यह फोन अपनी खासियत के कारण युवाओं को पसंद आ सकता है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला  Realme 8i, Oppo A53S, Redmi note 10T, Mi 10i और Vivo Y72 जैसे 5जी हो सकता है।

पंच-होल डिस्प्ले
Moto G71 की फोटो के अनुसार स्मार्टफोन पंच-होल डिस्प्ले वाला होगा। इसके राइट साइड फ्रेम में 3 बटन दिए गए हैं। इसमें बैकसाइड में ट्रिपल कैमरा है। फोन में 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 1080×2400 पिक्सल का फुल HD+ रिजॉल्यूशन होगा। इस नए फोन में 2.2Ghz ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा जो 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।

कैमरा
फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। अगर बैटरी की बात करें तो यह 54700mAh की हो सकती है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक मिल सकता है। इसकी मोटाई 8.4mm हो सकती है, जबकि वजन 180 ग्राम रहने का अनुमान है। इन सभी फीचर्स वाले स्मार्टफोन 15 से 20 हजार रुपये की रेंज में आते हैं।

यह भी पढ़े-

Free Fire Battle Royale Game: रिडीम करें ये कोड, मिलेंगे 10 अमेजिंग रिवॉर्ड