नाइजीरिया में मस्जिद पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 18 नमाजियों की मौत

नाइजीरिया में मस्जिद पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 18 नमाजियों की मौत

लागोस। उत्तरी नाइजीरिया में सोमवार को सुबह की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 18 नमाजियों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हमला देश के नाइजर के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ। हमलावरों के जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहा …

लागोस। उत्तरी नाइजीरिया में सोमवार को सुबह की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 18 नमाजियों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हमला देश के नाइजर के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ।

हमलावरों के जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहा समुदाय से होने को संदेह है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इसी तरह की जातीय हिंसा में इस साल अब तक सैकड़ों लोगों की जान गई है। जातीय हिंसा की ये घटनाएं देश में पानी और जमीन के मुद्दे को लेकर दशकों से चल रहे संघर्ष का नतीजा हैं। संघर्ष का शिकार बने फुलानी समुदाय के कुछ लोगों ने स्थानीय होसा कृषक समुदाय के लोगों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।

माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष अल्हासन इसाह ने ‘एपी’ से कहा, ” हमलावरों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया और गोलीबारी करने लगे।” उन्होंने बताया कि हमले में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। नाइजर के पुलिस आयुक्त कुर्यस ने सोमवार को बताया कि हमला ग्रामीणों और फुलानी चरवाहा समुदाय के बीच संघर्ष से जुड़ा है।

ताजा समाचार

रामपुर : गृह कलह के चलते पति ने पत्नी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार
अयोध्या: ... तो इस तरह चल रहा था एटीएम कार्ड धारकों से ठगी का खेल, देखें Video
लखनऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमे की नमाज, मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रही पुलिस
श्रावस्ती: एसपी ने जिले का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, फ्लैग मार्च कर जनता में जगाया सुरक्षा का भरोसा
बहराइच: ताइक्वांडो खिलाड़ी नव्या अब साई हॉस्टल लखनऊ में लेंगी प्रशिक्षण, परिजनों में खुशी की लहर
Exclusive: कांग्रेस ने सपा के साथ चुनाव अभियान को दी गति, लेकिन माकपा और भाकपा के साथ मंत्रणा अभी बाकी