मुरादाबाद : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत

मुरादाबाद : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में अज्ञात महिला की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने महिला के अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात महिला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में अज्ञात महिला की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने महिला के अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

हादसा मझोला थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट पर रविवार सुबह है करीब 8:15 बजे हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने करीब 30 वर्षीय महिला को बुरी तरह रौंद दिया। कुछ देर लगने के बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 252 ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी।

जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक सुभाष चंद्र लेपर्ड पर तैनात कांस्टेबल शिव कुमार के साथ घटनास्थल पहुंचे और महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की। मृतका के शरीर पर हरे रंग का शाल, सफेद गेरुआ ऑरेंज कलर का सूट था। हादसे के बाद महिला के कपड़े भी जगह-जगह से फट गए। फिलहाल महिला पुलिस ने अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया है।