मुरादाबाद : 20 लाख रुपए की खैर की लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे लकड़ी

मुरादाबाद : 20 लाख रुपए की खैर की लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे लकड़ी

मुरादाबाद, अमृत विचार। वन विभाग ने खैर की लकड़ी की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 214 क्विंटल लकड़ी बरामद की गई है। इसकी कीमत 20 लाख रूपये बताई जा रही है। वन विभाग के उप क्षेत्रीय अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। वन विभाग ने खैर की लकड़ी की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 214 क्विंटल लकड़ी बरामद की गई है। इसकी कीमत 20 लाख रूपये बताई जा रही है। वन विभाग के उप क्षेत्रीय अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई लकड़ी बिहार से हरियाणा ले जाई जा रही थी।

वन विभाग के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी और वन रक्षक विकास चंद्र के साथ भटावली गांव के पास कांठ रोड पर देर रात चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक को रोककर उसमे लदी वस्तु के बारे में पूछा। चालक ने बताया कि ट्रक में लोहा स्क्रैप भरा है। शक होने पर चालक से त्रिपाल हटाकर देखा गया तो उसमें खैर की लकड़ी लदी थी। चालक इस लकड़ी के बारे में कोई कागज नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसने ट्रक मालिक के कहने पर बिहार के पड़ाव मोड़ से लोड की थी। इस लकड़ी को हरियाणा के पोटा साहब में पहुंचाना था। बरेली से उनके साथ लकड़ी का मालिक कार में चल रहा था। वन विभाग की टीम को देखते ही वह फरार हो गया।

वन विभाग की टीम ने चालक और हेल्पर को सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक सोनू पुत्र योगराज सिंह निवासी ग्राम नारायणा थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा और हेल्पर रविंदर पुत्र महावीर निवासी गांव हथवाड़ा थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’, अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों का सत्याग्रह