मुरादाबाद: तीन घंटे की बारिश से कम हुआ 10 डिग्री तापमान

मुरादाबाद: तीन घंटे की बारिश से कम हुआ 10 डिग्री तापमान

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में सोमवार की सुबह से ही बरसात शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। झुलसाती गर्मी के बीच हुई इस बरसात ने लोगों को राहत पहुंचाई है। सोमवार की सुबह लोगों की आंख बरसात के साथ खुली। सुबह करीब छह बजे शुरू हुई बारिश सुबह नौ बजे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में सोमवार की सुबह से ही बरसात शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। झुलसाती गर्मी के बीच हुई इस बरसात ने लोगों को राहत पहुंचाई है।

सोमवार की सुबह लोगों की आंख बरसात के साथ खुली। सुबह करीब छह बजे शुरू हुई बारिश सुबह नौ बजे तक जारी रही। बारिश होने से तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह नौ बजे तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भीषण गर्मी से लोगों के एयरकंडीशन भी जवाब देने लगे थे। मुरादाबाद में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर रहा था। दोपहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। ऐसे में लोग बेहाल थे। सोमवार को हुई इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

किसानों के खिले चेहरे
सोमवार सुबह तीन घंटे तक हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे खिल उठे। काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे थोड़ी राहत मिली है। पशुओं के लिए बोए गए हरे चारे और गन्ने की फसल के लिए यह बरसात वरदान मानी जा रही है। बागवान भी इस बारिश को मुफीद मान रहे हैं। गर्मी के मौसम में गन्ने और बागों में अनेक प्रकार के कीट नुकसान पहुंचा रहे थे। इसके लिए उन्हें कीटनाशक का छिड़काव करना पड़ रहा था। बारिश के बाद उन्हें छिड़काव से भी निजात मिली है।

ये भी पढ़ें:- मुराबाबाद: नगर निगम का दिखा सौतेला व्यवहार, अमीरों पर मेहरबान

ताजा समाचार