मुरादाबाद : ‘अब Asian Games में देश के लिए सोना लाऊंगी’

मुरादाबाद : ‘अब Asian Games में देश के लिए सोना लाऊंगी’

आशुतोष मिश्र, अमृत विचार। उत्तर रेलवे की कर्मचारी सरिता रोमिल सिंह ने सोना जीत लिया। गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों की प्रतिस्पर्धा में सरिता ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 61.03 मीटर दूर गोला फेंक कर सरिता ने नया कीर्तिमान बनाया है। जबकि, उत्तराखंड की रेखा को सिल्वर और हरियाणा की रेनू काे …

आशुतोष मिश्र, अमृत विचार। उत्तर रेलवे की कर्मचारी सरिता रोमिल सिंह ने सोना जीत लिया। गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों की प्रतिस्पर्धा में सरिता ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 61.03 मीटर दूर गोला फेंक कर सरिता ने नया कीर्तिमान बनाया है। जबकि, उत्तराखंड की रेखा को सिल्वर और हरियाणा की रेनू काे कांस्य पदक मिला। सरिता अब एशियन गेम्स में देश के लिए सोना जीतने का संकल्प रखती हैं।

बातचीत

  • एथलीट सरिता रोमिल ने राष्ट्रीय खेलों में गोला फेंककर जीता सोना
  • 2023 में चीन में आयोजित है एशियन गेम्स, हिस्सा लेंगे दुनिया के 46 देश

शुक्रवार को गुजरात के शहर अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेलों की प्रतिस्पर्धा के उद्घाटन मैच में ही सरिता ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों का उद्घाटन किया था। आगामी 12 अक्टूबर तक होने वाली विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में चार अक्टूबर तक एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होनी हैं। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मुख्यालय पर बुकिंग क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं सरिता ने दर्जनभर से अधिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सरिता रोमिल के इस प्रदर्शन से रेल अधिकारी, कर्मचारी और उनके सहकर्मी प्रसन्न हैं।

रेलवे के मंडलीय खेल सचिव राजेंद्र शर्मा कहते हैं कि हम सभी को इसकी उम्मीद थी। सरिता छह माह की मासूम बेटी को घर छोड़कर हरियाणा और पंजाब में अभ्यास (कोचिंग) कर रही थीं। अमृत विचार से बातचीत में सरिता अपनी खुशी बताने के दौरान भावुक हो जाती हैं। दूरभाष पर बातचीत के दौरान कहती हैं कि मेरी इस सफलता में अनगिनत चाहने वालों का आशीर्वाद है। राष्ट्रीय खेलों में सोना हासिल करना गर्व की बात है। लेकिन, यह मेरा आखिरी पड़ाव नहीं है। अब एशियन गेम्स में देश के लिए सोना जीतना है। वह बताती हैं कि वर्ष 2023 के सितंबर महीने में एशियन खेलों का आयोजन होना है। इस बार चीन को मेजबानी मिली है। मेरा लक्ष्य अब एशियन गेम्स में सोना जीतना है। राष्ट्रीय खेलों में सोना जीतने से खुश सरिता शनिवार को मुरादाबाद आने के बाद कुछ दिन आराम करेंगी। इसके बाद एशियन गेम्स के लिए की तैयारी में जुटेंगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम में सहयोग करेंगे शिक्षक’