मुरादाबाद : शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया गया सम्मान

मुरादाबाद :  शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया गया सम्मान

मुरादाबाद,अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्षाबंधन के पर्व पर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जनों का सम्मान एवं तिरंगा रक्षा सूत्र कार्यक्रम नगर निगम ने आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त संजय चौहान ने की। मुख्य अतिथि नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि …

मुरादाबाद,अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्षाबंधन के पर्व पर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जनों का सम्मान एवं तिरंगा रक्षा सूत्र कार्यक्रम नगर निगम ने आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त संजय चौहान ने की। मुख्य अतिथि नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह रहे।

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी है। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद विशेष सचिव के नेतृत्व में नगर निगम की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी, इसमें सभी ने आमजन से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

आजादी की रक्षा करना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में शुक्रवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण सभागार में आजादी एवं संघर्ष विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्राधिकरण के सचिव राजीव पांडेय रहे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम से आजादी मिलने तक किए गए संघर्ष और अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म की कहानी बताई तो लोग भावुक हो गए। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि आजादी की रक्षा करना और देश की एकता अखंडता को कायम रखना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी में आजादी और तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने की। सभी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में मुख्य अभियंता नीरज कुमार गुप्ता सहित अन्य अभियंता व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘तिरंगे की आन-बान-शान पर मर मिटने का लें संकल्प’