मुरादाबाद : बीवी की जान का दुश्मन बना हरिद्वार का डॉक्टर, मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद : बीवी की जान का दुश्मन बना हरिद्वार का डॉक्टर, मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद, अमृत विचार। हरिद्वार के एक डॉक्टर और उसके परिजनों पर पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ व दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी डॉक्टर उसके मां बाप के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ‌ डॉक्टर की पत्नी ने ससुर व नंदोई पर लगाया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। हरिद्वार के एक डॉक्टर और उसके परिजनों पर पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ व दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी डॉक्टर उसके मां बाप के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ‌

  • डॉक्टर की पत्नी ने ससुर व नंदोई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
  • एसएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा

मुरादाबाद की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक 23 जून 2020 को का विवाह डा. वरुण कुमार पुत्र घनश्याम दास निवासी निकट रामलीला ग्राउन्ड मंगलौर जिला हरिद्वार के साथ संपन्न हुआ। विवाह में ससुरालियों ने सामर्थ से अधिक दान दहेज और उपहार दिया।

दहेज से असंतुष्ट ससुरालियों ने शादी के तुरन्त बाद पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। तब पीड़िता की मां ने धीरे -धीरे 30 लाख रूपये व अपना पुराना 10 तोला सोना बेटी के ससुरालियों के सुपुर्द कर दिया। फिर भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पति, ससुर व ननद रीना मारपीट कर दहेज का दबाव लगातार बनाते रहे। बीते तीन जुलाई को ननदोई नत्थीराम गोयल घर आये। तब घर पर कोई नहीं था।

आरोपी ने गलत नियत से महिला से छेड़छाड़ की। महिला के विरोध पर वह कमरे से बाहर निकाला। 30 जुलाई को पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी। भाई व मां पीड़िता को साथ लेकर मुरादाबाद लौट आए। 21 अगस्त को पति व ससुर मुरादाबाद आए। सुरक्षा व उत्पीड़न न करने का आश्वासन मिलने पर महिला उनके साथ हरिद्वार चली गई। ससुराल जाने के बाद से ही पति ने पीड़िता की पिटाई शुरू कर दी।

ससुराली गाड़ी व फ्लैट की मांग करने लगे। एक दिन ससुर ने भी पीड़िता से अकेले में छेड़छाड़ की। एक सितंबर की शाम पीड़िता की माँ व भाभी उसके ससुराल पहुंचे। पीड़िता की दशा देख उसे साथ लेकर वह मुरादाबाद लौट आए। इसके बाद वीरता ने एसएसपी को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सिविल लाइन पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: दस अक्टूबर तक उपकेंद्रों पर चलेगा परीक्षण, 5 घंटे ठप रहेगी आपूर्ति