मुरादाबाद: घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय जिम्मेदारी का करें निर्वाह

मुरादाबाद: घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय जिम्मेदारी का करें निर्वाह

मुरादाबाद, अमृत विचार। अमृत काल के घर-घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति का वातावरण तैयार हो रहा है। सरकार, सामाजिक संगठन और जन सामान्य इस उत्सव में हिस्सा ले रहा है। राजनीतिक दल आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने में जुटे हैं। तिरंगा झंडा वितरण, जनसंपर्क और घर-घर तिरंगा फहराने की मुहिम रंग ला रही …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मृत काल के घर-घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति का वातावरण तैयार हो रहा है। सरकार, सामाजिक संगठन और जन सामान्य इस उत्सव में हिस्सा ले रहा है। राजनीतिक दल आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने में जुटे हैं। तिरंगा झंडा वितरण, जनसंपर्क और घर-घर तिरंगा फहराने की मुहिम रंग ला रही है। आम नागरिक इसके कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा है। चारों ओर राष्ट्र भावना जगाने की कोशिशें तेज हैं। इस मुहिम में हमारे जनप्रतिनिधि घर-घर तिरंगा को लेकर लोगों से अपील कर रहे हैं। अमृत विचार से बातचीत में कुछ इस तरह के विचार सामने आए हैं।

घरों पर तिरंगा हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। सभी लोग तिरंगा फहराएं। यह किसी इकलौते राजनीतिक दल का अभियान नहीं है। हमें आजादी के 75 वें साल में अपना योगदान देना है। सभी राष्ट्रीय भावना से घरों पर तिरंगा फहराना है। आजादी हमारे बुजुर्गों ने जान देकर हासिल की है, इसे अपनी विरासत ही न समझें। देश में सद्भाव, एकता और राष्ट्रीयता के लिए कार्य करें। -डॉ. एसटी हसन, सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर तिरंगा की अपील की है। हम सौभाग्यशाली हैं। इस अमृत काल में में घर-घर तिरंगा फहरान का हमें मौका मिला है। तिरंगा हमारी ऑन है, शान है और पहचान है। इसे केवल राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है। यह प्राईड आफ नेशन है। इसलिए सभी लोग अमृत काल में अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। तिरंगा के सामने राष्ट्रीय सोच रखें। -डॉ.शेफाली सिंह,अध्यक्ष जिपं

घर-घर तिरंगा और अमृत महोत्सव से लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिला, पुरुष, किसान, मजदूर, नौजवान सभी खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय आह्वान चारों ओर देखा जा रहा है। ऐसे में हम सामूहिकता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी है। अमृत काल को यादगार बनाना है। मेरी जन-जन से अपील है कि घर-घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाएं। -रितेश गुप्ता, शहर विधायक

तिरंगा झंडा किसी राजनीतिक चर्चाओं का विषय नहीं है। यह हमारी जीवन रेखा है। तिरंगा फहराने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। तिरंगा के तीन रंग हमें राष्ट्रीयता के विचार देते हैं। यह हमें समर्पण सिखाता है। उत्सवधर्मिता बताता है। देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाता है। हम सौभाग्यशाली हैं। घर-घर तिरंगा फहराने का अवसर मिला है। -राम गोपाल अंजान, एमएलसी

देश सबसे ऊपर है। देश के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। प्रधानमंत्री ने अमृत काल के लिए जो आह्वान किया है, देश उसके साथ चल पड़ा है। समाज के हर वर्ग में गजब का उत्साह है। सचमुच इतिहास बनाने का समय है। आज हम घर-घर तिरंगा लेकर पहुंच रहे हैं। यह बात हमारी अगली पीढ़ी को सलाह देगी। तिरंगा अभियान से जन-जन में देशभक्ति की भावना जागृत हुई है। -डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, सदस्य विधान परिषद

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत