मुरादाबाद : महिला का मकान हड़पने की चाह में रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद : महिला का मकान हड़पने की चाह में रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर की रहने वाली एक महिला व उसके दो बेटों को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर समझौते में मकान हड़पने की साजिश का भंडाफोड़ शुक्रवार को सिविल लाइंस पुलिस ने किया। आगरा की जिस युवती को मोहरा बनाकर आरोपियों ने दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी, उसी की तहरीर पर तीन के खिलाफ …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर की रहने वाली एक महिला व उसके दो बेटों को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर समझौते में मकान हड़पने की साजिश का भंडाफोड़ शुक्रवार को सिविल लाइंस पुलिस ने किया। आगरा की जिस युवती को मोहरा बनाकर आरोपियों ने दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी, उसी की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साजिश में शामिल तीसरा आरोपी नगर निगम का पार्षद है। फरार पार्षद की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हिमगिरी कालोनी निवासी सोनू त्यागी के पति की मौत हो चुकी है। परिवार में एक बेटा और बेटी है। पूर्व में हत्या के एक मामले में पुलिस ने सोनू को जेल भेजा था। तब हरथला निवासी राजेश त्यागी ने सोनू को जमानत दिलाने में मदद की थी। राजेश त्यागी कचहरी में मुंशी है। जेल से निकलने के बाद राजेश त्यागी ने मदद के एवज में सोनू से रुपये की मांग की।

आगरा की लड़की से पूछताछ करती पुलिस

रकम अदा न करने पर राजेश त्यागी ने सोनू पर मकान बेचने का दबाव बनाया। मगर सोनू त्यागी अपना घर बेचने को तैयार नहीं हुई। तब राजेश त्यागी ने महिला व उसके इकलौते बेटे को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। धमकी से डरकर महिला ने अपने पुत्र को नोएडा भेज दिया। इसके बाद महिला ने मकान बेचने का सौदा दूसरे से कर लिया। इसकी भनक लगते ही राजेश त्यागी सक्रिय हो गया। मझोला थाना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी निवासी लवी व नगर निगम पार्षद सद्दाम निवासी जाहिद नगर कटघर से संपर्क किया। तीनों ने मिलकर मां-बेटे को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की साजिश रची।

आगरा की युवती से लवी ने साधा संपर्क

सोनू त्यागी के पुत्र को फंसाने के लिए लवी ने आगरा में सिंकदरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 14, आवास-विकास कालोनी निवासी स्नेहा सिंह के मुताबिक लवी कोल्ड ड्रिंक के कारोबार से जुड़ा है। वह आगरा से मुरादाबाद कोल्ड ड्रिंक मंगाता है। कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री पर ही दोनों की मुलाकात हुई। तब लवी ने साजिश की पूरी जानकारी युवती को दी। इसके एवज में 25 हजार रुपये व नौकरी देने का लालच युवती को दिया। गरीबी व निजी जरूरतों के कारण युवती साजिश का हिस्सा बन गई।

ऐसे हुआ खेल का भंडाफोड़

गुरुवार रात आगरा की युवती सिविल लाइंस थाने की हिमगिरी कालोनी पहुंची। वहां सोनू त्यागी के आवास पर खुद से दुष्कर्म होने की बात बताई। दुष्कर्म का आरोप युवती ने सोनू त्यागी के पुत्र पर लगाया। कुछ ही देर में युवती थाने पहुंच गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने युवती से पूछताछ शुरू की। युवती व महिला पुलिस कर्मियों के साथ थाना प्रभारी घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। युवती रास्ता भूल गई। जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, उसका लोकेशन नोएडा में मिला। पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी गई है। सख्ती से पूछताछ में युवती ने पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। युवती को ही मुकदमे का वादी बनाते हुए पुलिस ने साजिश में शामिल पार्षद सद्दाम, मुंशी राजेश त्यागी व लवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुंशी राजेश व लवी गिरफ्तार हैं। फरार पार्षद की तलाश में छापेमारी हो रही है।

ये भी पढ़ें:- राहुल भट्ट की हत्या के मामले में सरकार का ऐलान, पत्नी को सरकारी नौकरी, बेटी की पढ़ाई का खर्चा उठाएगी सरकार 

ताजा समाचार

IPL 2024: नारायण पर भारी बटलर की पारी, रॉयल्स ने नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराया
Bareilly News: सपा विधायक ने बीजेपी प्रत्याशी को बताया लुटेरा, कहा- जनता ने उन्हें विधानसभा का चुनाव हराकर भगाया है
Bareilly: आरटीई के तहत चयनित पांच में से तीन बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने नहीं दिया प्रवेश, अभिभावकों ने बीएसए से की शिकायत
Bareilly News: क्षत्रिय महासभा का आंवला में बीजेपी प्रत्याशी के विरोध का एलान, 28 को देवचरा में होगी पंचायत
Bareilly News: इंडिया की सरकार आएगी तो जनता को धोखा देने वाले जाएंगे जेल- प्रवीण सिंह ऐरन
लखनऊ: महिला से चेन लूटने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपियों को तलाश रही पुलिस