मुरादाबाद: पति के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा, ससुराल की चौकठ पर धरना, पशोपेश में पुलिस

मुरादाबाद: पति के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा, ससुराल की चौकठ पर धरना, पशोपेश में पुलिस

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला रविवार देर शाम से ही पति की चौखट पर धरनारत है। पति के खिलाफ पहले से ही कोर्ट में केश लड रही महिला के तीखे तेवर से पुलिस भी पशोपेश में है। घटना मंगूपुरा गांव की है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ है। सम्भल में असमोली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला रविवार देर शाम से ही पति की चौखट पर धरनारत है। पति के खिलाफ पहले से ही कोर्ट में केश लड रही महिला के तीखे तेवर से पुलिस भी पशोपेश में है। घटना मंगूपुरा गांव की है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ है।

सम्भल में असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव के रहने वाले महिपाल सिंह ने पांच साल पहले बेटी सुमन की शादी मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा निवासी जगत सिंह के पुत्र अमरीश के साथ की थी। महिपाल सिंह के मुताबिक दहेज के रूप में उन्होंने तकरीबन बीस लाख रुपए खर्च किया। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराली सुमन को प्रताड़ित करने लगे। नवविवाहिता व ससुराल पक्ष में मनमुटाव शुरु हो गया।

नौबत मारपीट की आ गई। महिला से आरोपी हाथापाई करने लगे। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ। कुछ दिन तक हालात ठीक रहे। फिर सुमन ससुरालियों के कोप का शिकार बनने लगी। सुमन का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। तब सुमन की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया था।

मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार को दोनों पक्ष काउंसलिंग के लिए थाने पहुंचे। सुमन का आरोप है कि ससुराल के लोग बगैर किसी निष्कर्ष के चुपचाप थाने से घर चले गए।तब शाम पांच बजे सुमन ससुराल पहुँची। महिला ने घर में घुसने की कोशिश की। ससुरालियों ने दरवाजा बंद कर लिया। तब सुमन पति के दरवाजे पर ही धरना शुरू कर दिया। पूरी रात सुमन ससुराल में चौखट पर बैठी रही।

सुमन ने बताया कि रात में घर की महिलाओं ने मेरे साथ मारपीट कर भगाने की कोशिश की। मेरे कपड़े तक फाड़ डाले। सोमवार की सुबह आस पड़ोस के लोगों का मजमा लगा रहा। सुमन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची। सुमन ने अपने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें:- केंद्र सरकार का राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट में दूसरा हलफनामा, पुनर्विचार के लिए अब तैयार

ताजा समाचार

IPL 2024 : जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस
UP Board Result 2024: हाईस्कूल में दीपिका, इंटर में आकांक्षा ने प्रदेश में लहराया परचम...टॉप-10 सूची में जिले के 21 छात्र-छात्राओं ने पाया स्थान
UP Board Result 2024: हाईस्कूल में नाइला उबेद तो इंटर में सुनाक्षी श्रीवास्तव बनीं बाराबंकी टॉपर 
'भाजपा की ‘400 पार वाली फिल्म’ पहले दिन ही सुपर फ्लॉप हो गई', तेजस्वी यादव ने किया कटाक्ष
Kanpur: नेताजी हत्याकांड में आरोपी के भाई की शिकायत करना पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा जेल, बुलडोजर चलवाने की दी धमकी
लड़कियों को खेलों में बढावा दें, वे चेहरे पर मुस्कान लाएंगी : सचिन तेंदुलकर