मुरादाबाद: जिले में धान खरीद के लिए बढ़े 16 केंद्र

मुरादाबाद: जिले में धान खरीद के लिए बढ़े 16 केंद्र

मुरादाबाद। जिले में धान खरीद में किसानों को सहूलियत देने के लिए केंंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। एक बार फिर 16 केंद्र और बढ़ाया गया है। अब जिले में केंंद्रों की कुल संख्या 56 हो गई। एक अक्टूबर से शुरू हुई धान खरीद के लिए 31 क्रय केंद्र बने थे। पिछले सप्ताह 9 …

मुरादाबाद। जिले में धान खरीद में किसानों को सहूलियत देने के लिए केंंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। एक बार फिर 16 केंद्र और बढ़ाया गया है। अब जिले में केंंद्रों की कुल संख्या 56 हो गई। एक अक्टूबर से शुरू हुई धान खरीद के लिए 31 क्रय केंद्र बने थे। पिछले सप्ताह 9 केंद्र बढे़। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक फिर विभाग ने 16 और केंद्र बढ़ा दिए। जिससे अब कुल 56 केंंद्रों पर धान खरीद होगी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि 16 केंद्र और बढ़े हैं। इसमें खाद्य विभाग व ज्योतिपथ मल्टीपरपज कोआपरेटिव सोसायटी के केंद्र शामिल हैं। धान खरीद में अब तेजी लाने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।

वहीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने धान खरीद केंंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कुंदरकी में खाद्य विभाग के केंद्र पर पहुंच कर खरीद की जानकारी ली। किसान से भी पूछताछ की। केंद्र प्रभारी को नियमानुसार खरीद करने के निर्देश दिए।