शेख मोहम्मद बिन जायद चुने गए यूएई के नए राष्ट्रपति, शेख खलीफा के निधन के बाद लिया गया फैसला

शेख मोहम्मद बिन जायद चुने गए यूएई के नए राष्ट्रपति, शेख खलीफा के निधन के बाद लिया गया फैसला

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। यूएई में शासकों ने घोषणा की कि उन्होंने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने कहा कि देश के सात शेखों की एक बैठक …

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। यूएई में शासकों ने घोषणा की कि उन्होंने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने कहा कि देश के सात शेखों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

वहीं दुबई के शासक और यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि यूएई के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया था।

लंबी बीमारी के बाद शेख खलीफा का निधन
यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान का शुक्रवार (13 मई) को निधन हो गया। शेख खलीफा के निधन की खबर आने के बाद, देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मिनिस्ट्री बंद रहेंगी। इनमें प्राईवेट सेक्टर भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : अबू धाबी में सुपुर्द-ए-खाक हुए UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद, देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

ताजा समाचार