मिशन 2022: भाजपा का किला ढहाने में लगे छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल, जानें कैसे?

मिशन 2022: भाजपा का किला ढहाने में लगे छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल, जानें कैसे?

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में लगी कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जहां किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों व क्षेत्रीय आधार पर लोगों को साधने में लगी हैं, वहीं सह प्रभारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जातीय आधार पर गणित बनाने में जुट गये हैं। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैलियों …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में लगी कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जहां किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों व क्षेत्रीय आधार पर लोगों को साधने में लगी हैं, वहीं सह प्रभारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जातीय आधार पर गणित बनाने में जुट गये हैं।

कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैलियों में प्रियंका गांधी के बाद लोगों को कांग्रेस के पक्ष में लाने के काम में भूपेश बघेल ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह लगातार छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां गिनाकर उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के विकास की बात कर रहे हैं। शनिवार को महोबा में हुई प्रतिज्ञा रैली में खुद प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ मॉडल का उल्लेखकर बुंदलेखंड के लोगों के विकास की बात कही और भाजपा नेताओं पर झूठे प्रचार का आरोप लगाकर खुद को लोगों का सच्चा हितैषी बनाने से नहीं चूकीं, वहीं कार्यक्रम में मौजूद भूपेश बघेल ने भी अपने राज्य की खूबियां गिनाईं।

इसी तरह, हाल ही में बघेल ने कई जातीय संगठनों के नेताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि संगठनों को कांग्रेस की जरूरत है तो कांग्रेस को इन संगठनों की। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस खुले तौर पर नहीं बल्कि सीधे जातीय संगठनों के नेताओं से जनसंपर्क बनाकर अपना गणित बनाने में जुटी है।

मालूम हो कि पिछले दिनों भाजपा ने सामाजिक सम्मेलनों के जरिये अपना जातीय समीकरण मजबूत किया था। राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार हो या इससे पहले केंद्र में हुए मंत्रिमंडल का विस्तार। भाजपा ने जातीय आधार को ही ध्यान रखा था और उत्तर प्रदेश के लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी थीं। कांग्रेस अब भाजपा के जातीय आधार में सेंध लगाकर उसका राजनीतिक किला ढहाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : यातायात माह में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, सड़कों पर लग रहा जाम