मंत्री नरोत्तम बोले- दिग्विजय के खिलाफ सोनिया गांधी जारी न कर दें फतवा

मंत्री नरोत्तम बोले- दिग्विजय के खिलाफ सोनिया गांधी जारी न कर दें फतवा

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज ‘रामधुन’ पर हो रही राजनीति के बीच राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी रामधुन गाने पर कहीं दिग्विजय सिंह के खिलाफ फतवा ना जारी कर दें। डॉ मिश्रा ने अपने ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए कहा …

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज ‘रामधुन’ पर हो रही राजनीति के बीच राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी रामधुन गाने पर कहीं दिग्विजय सिंह के खिलाफ फतवा ना जारी कर दें। डॉ मिश्रा ने अपने ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए कहा – अच्छा है ‘चचाजान’ अब रामधुन गाएंगे।

इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि सिंह को एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि रामधुन गाने पर कहीं श्रीमती गांधी या श्री गांधी उनके खिलाफ फतवा नहीं जारी कर दें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह आज अपनी पूर्व घोषणा के अनुरूप यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास तक पदयात्रा कर रहे हैं।

इसके बाद वे शर्मा के शासकीय निवास पर रामधुन में शामिल होंगे। पिछले दिनों विधायक श्री शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र भोपाल के हुजूर में एक कार्यक्रम में कहा था कि इस इलाके में आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ दिए जाएंगे। इसका विरोध करते हुए श्री सिंह ने शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था कि वे 24 नवंबर को भोपाल में श्री शर्मा के निवास पर जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वे लोग अहिंसक हैं और इसका विरोध अहिंसक तरीके से करते हुए रामधुन करेंगे।

इसे भी पढ़ें…

नौसेना लीक मामला: सीबीआई ने एक और नौसैन्य अधिकारी के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया