मेरठ: ससुराल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

मेरठ: ससुराल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को सूचना पर पहुंचे महिला के मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर …

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को सूचना पर पहुंचे महिला के मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर की नसीम का निकाह 16 साल पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी जाहिद के साथ हुआ था। जाहिद दूध का काम करता है। दंपति को कोई बच्चा नहीं हुआ तो नसीम ने अपने भाई साजिद की बेटी आलिया को गोद ले लिया था। महिला नसीम इस समय अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। गुरुवार की देर रात महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पति जाहिद घर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर शुक्रवार को मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।

महिला के भाई साजिद का आरोप है कि बच्चा नहीं होने पर ससुराल में उसकी बहन का उत्पीड़न किया जाता था। पति भी उसे बेरहमी से मारता था। ससुराल के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर फांसी पर लटका दिया। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि महिला के मायके वालों की तहरीर पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: फोन पर पति से विवाद होने के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत