मेरठ: दो हजार रुपये के विवाद में गई विवाहिता की जान, 6 माह पहले हुई थी शादी

मेरठ: दो हजार रुपये के विवाद में गई विवाहिता की जान, 6 माह पहले हुई थी शादी

मेरठ। जिले के देहात क्षेत्र में दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसमें पत्नी की मौत हो गई। वहीं महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पति को कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की 6 माह पहले शादी हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि गृह क्लेश में …

मेरठ। जिले के देहात क्षेत्र में दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसमें पत्नी की मौत हो गई। वहीं महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पति को कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की 6 माह पहले शादी हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि गृह क्लेश में दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

6 माह पहले हुई थी शादी

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका गांव निवासी सीमा (24 साल) पुत्री ओमप्रकाश की शादी 20 नवंबर 2021 को जानी थाना क्षेत्र के भोला सतवाई गांव में परविंद्र के साथ हुई थी। ऐसा बताया गया है कि 3 दिन से दंपति में विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कहासुनी हुई। जहां विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले सीमा को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं परविंद्र का इलाज चल रहा है।

सीमा के भाई विशाल ने अस्पताल में पुलिस को बताया कि ससुराल में उत्पीड़न किया जाता था। परविंद्र के परिजनों ने विरोध करते हुए कहा कि महिला सीमा घर का नाश करके रहेगी।

विवाहिता के भाई विशाल का आरोप है कि शादी में 6 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किया था। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज मांगने का दबाव डाल रहे थे। विरोध करने पर बहन पर ससुरालवाले उत्पीड़न करते व उसे मारा पीटा जाता। वहीं ससुराल पक्ष ने कहा कि दो हजार रुपये के लिए ही रात में सीमा को जहरीला पदार्थ दे दिया।

पढ़ें-मुरादाबाद : सामान मिलते ही कांच की तरह तोड़ लूंगी रिश्ते

ताजा समाचार

बहराइच: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्कूल में प्रवेश करने से रोका, प्रधानाचार्य ने जारी किया तुगलकी फरमान
'OTT मंचों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार के पास जाएं', याचिकाकर्ता से सुप्रीम कोर्ट ने कहा
मुरादाबाद: वोटिंग में बुजुर्गों और दिव्यांगों को न हो दिक्कत, पोलिंग बथों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था
यूएई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह 
विकसित राष्ट्र के लिए मोदी को फिर बनाएं प्रधानमंत्री: खब्बू तिवरी
हल्द्वानी: जनता जागरूक है... भ्रामक बातों, विज्ञापनों और भाषणों में नहीं आने वाली- कांग्रेस