मथुरा: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब अयोध्या की तर्ज पर कृष्णनगरी में भी होगा कृष्णलीला का मंचन

Advertisement
मथुरा। कृष्णनगरी पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अयोध्या की रामलीला की तर्ज पर मथुरा में कृष्णलीला का मंचन किया जाएगा। ब्रज क्षेत्र में जन्मे कलाकारों साहित्यकारों और लेखकों के घर होंगे संरक्षित करने के साथ ही लेखकों, कलाकारों और साहित्यकारों के नाम पर वहां की सड़कों का नाम रखा जाएगा।
Advertisement
ब्रज क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। लोक एवं जनजाति कला संस्कृति को संरक्षित करने के लिए जिलावार सूची तैयार होगी। वहीं, ब्रजभाषा के प्राचीन साहित्य का जर्मन, फ्रेंच और रूसी भाषा में अनुवाद होगा।
Advertisement
Advertisement