मनीष गुप्ता हत्याकांड: अंतिम आरोपी एसआई विजय यादव गिरफ्तार

मनीष गुप्ता हत्याकांड: अंतिम आरोपी एसआई विजय यादव गिरफ्तार

गोरखपुर। थाना रामगढ़ ताल गोरखपुर के अन्तर्गत प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी सब इंस्पेक्टर विजय यादव को आज कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक विगत 27-28 सितम्बर 2021 को होटल कृष्णा पैलेस थाना रामगढ़ताल अन्तर्गत प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या के संबंध में …

गोरखपुर। थाना रामगढ़ ताल गोरखपुर के अन्तर्गत प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी सब इंस्पेक्टर विजय यादव को आज कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक विगत 27-28 सितम्बर 2021 को होटल कृष्णा पैलेस थाना रामगढ़ताल अन्तर्गत प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या के संबंध में थाना रामगढ़ ताल पर मु.अ. सं. 391/2021 धारा 302/201/34 भादवि बनाम जगत नरायन सिंह आदि 6 अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।

अभियोग पंजीकृत होने के बाद पांच अभियुक्त जगत नारायण सिंह, अक्षय कुमार मिश्रा, राहुल दूबे, प्रशान्त कुमार, कमलेश सिंह यादव को गिरफ्तार किया जा चुका था और एक अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं।

मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई गोरखपुर थाना कैण्ट पुलिस टीम ने आज 12.40 पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त विजय यादव को रेलवे म्यूजियम के पास से गिरफ्तार किया। जो मुकदमे का अंतिम अभियुक्त है। इस मुकदमें में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है। गिरफ्तारी की सूचना एसआईटी और उच्चाधिकारीगण को देते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।