मैनपुरी: दीवार तोड़ते हुए घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चार की मौत, छह की हालत गंभीर

मैनपुरी: दीवार तोड़ते हुए घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चार की मौत, छह की हालत गंभीर

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक के घर में घुसने से गृहस्वामी समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर खिरिया पीपर गांव के निकट …

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक के घर में घुसने से गृहस्वामी समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर खिरिया पीपर गांव के निकट सोमवार देर रात सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। ट्रक में सवार दो लोगों की भी जान गई है जबकि छह लोग घायल हैं। ट्रक में आठ लोग सवार थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मलबे में भी एक शख्स के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

उन्होने बताया कि मृतकों में मकान स्वामी रिटायर्ड उपनिरीक्षक विश्राम सिंह (61), उनकी पत्नी विनोद कुमारी (58), ट्रक चालक कवींद्र निवासी रुद्रपुर, विष्णुगढ़ जिला कन्नौज, परिचालक अंकित निवासी कुंदरकोट अहिरवां, जिला औरैया शामिल है।

घायलों में मुनेश कुमार (35) निवासी रुद्रपुर विशुन गढ़ जिला कन्नौज, रामनारायण निवासी रुद्रपुर विशुन गढ़ जिला कन्नौज, संजीव (40) निवासी रुद्रपुर कन्नौज, सुनील (24) भोजपुर कन्नौज, देवेंदर (40) रुद्रपुर विशुन गढ़ कन्नौज और अखिलेश (19) निवासी रुद्रपुर विशुनगढ़ कन्नौज शामिल हैं।

पढ़ें-मुरादाबाद: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां बेटे की मौत