लखनऊ: हाथ में तिरंगा लिये नगर निगम के कर्मचरियों का उत्साह देख मुख्य सचिव बनाने लगे वीडियो

लखनऊ: हाथ में तिरंगा लिये नगर निगम के कर्मचरियों का उत्साह देख मुख्य सचिव बनाने लगे वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र कितने सहज और सरल है। इसकी झलक आज एक कार्यक्रम के दौरान दिखी। वह लोगों की खुशियों में इस तरह शामिल हुए कि मंच पर खड़े होकर खुद मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। लोगों के उत्साह व प्रसन्नता को अपने कैमरे में कैद किया। शायद ही …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र कितने सहज और सरल है। इसकी झलक आज एक कार्यक्रम के दौरान दिखी। वह लोगों की खुशियों में इस तरह शामिल हुए कि मंच पर खड़े होकर खुद मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। लोगों के उत्साह व प्रसन्नता को अपने कैमरे में कैद किया। शायद ही इससे पहले प्रदेश के किसी अधिकारी को मंच पर आम लोगों की खुशियों को अपने कैमरे में कैद करते किसी ने देखा हो, वह भी उस कार्यक्रम में जिसमें वह अधिकारी स्वयं विशेष अतिथि हों।

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के सबसे ताकतवर अधिकारी की सरलता देख लोगों की प्रसन्नता व उत्साह दोगुना होता जा रहा था। इस दौरान लोग आपस में बातचीत भी कर रहे थे कि अभी तक दर्शक दीर्घा में बैठे लोग मंच पर आसीन लोगों की तस्वीरें लिया करते थे, लेकिन यह पहला मौका है कि जब प्रदेश के मुख्य सचिव हम लोगों की वीडियो बना रहे हैं।

दरअसल, आज यानी कि शुक्रवार को 1090 चौराहे पर नगर निगम की तरफ से तिरंगा यात्रा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रहे। आज सुबह कार्यक्रम करीब 7 बजे शुरू होना था। इस कार्यक्रम में मंत्री एके शर्मा, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी को शामिल होना था और तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करना था।

इस अवसर पर हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारी तादात में नगर निगम के कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी अधिकारी भी निर्धारित समय पर आ गए थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र का आगमन होता है। पहले तो वह कर्मचारियों के बीच में ही खड़े होकर वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत करते हैं। उसके बाद मंच पर चले जाते।

इस बीच कार्यक्रम स्थल पर अपने भारत के तिरंगे को मिलकर लहराएंगे गाने पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों तथा अन्य लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर लहराना शुरू कर दिया। देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लोगों का समर्पण, उत्साह व प्रेम देखकर मुख्य सचिव ने उस पल को आपने मोबाइल में सजो लिया। हाथों में तिरंगा लहराते लोगों की प्रसन्नता देख कर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने मंच से कहा भी कि जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हो।

ऐसे समय में इतना बड़ा आयोजन हो रहा हो और ऐसे में आप सब की खुशियों को देखकर मन बहुत प्रसन्न होता है। उन्होंने कहा कि वह 15 अगस्त आने वाला है, जिसका हम सब इतने दिनों से इंतजार कर रहे थे । उन्होंने, लोगों से कहा कि इस अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराएं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 20 करोड़ घरों में तिरंगा जाएगा, तो हर घर तिरंगा होगा। हर कोई अपने देश की आन बान शान यानी कि तिरंगे को सजोयेगा।

उन्होंने कहा कि आज जो हम स्वतंत्र देश में खुद का भाग्य निर्माण कर रहे हैं,वह हमारे वीर बलिदानियों का बलिदान है, जिन्होंने अपनी सुख-सुविधाओं यहां तक अपनी जान तक न्योछावर कर दिया, हमें स्वतंत्र करने के लिए। इस अवसर पर हमें उनको याद करना चाहिए। साथ ही अपने देश को सबसे आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों से राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील