लखनऊ : भारी बारिश में दीवार ढहने से नौ की मौत, सीएम योगी ने दुख प्रकट कर जिला प्रशासन को दिए यह निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश के दौरान शुक्रवार को सुबह कैंट स्थित दिलकुशा इलाके में एक दीवार के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गयी और 2 लोग घायल हुए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट कर जिला प्रशासन को तत्काल …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश के दौरान शुक्रवार को सुबह कैंट स्थित दिलकुशा इलाके में एक दीवार के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गयी और 2 लोग घायल हुए है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट कर जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश देते हुए घायलों के समुचित उपचार का प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष से चार चार लाख रुपये देने की घोषणा की गयी है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर लखनऊ के ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल पर शुरु किये गये राहत कार्यों का जायज़ा लिया। गंगवार ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुई। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत होने और 02 के घायल होने की पुष्टि हुयी है। घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को खतरे के बाहर बताया है। गंगवार ने सिविल हास्पिटल में घायलों का हाल-चाल लेकर डॉक्टरों को घयालों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये। ज़िलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा-देश की प्रगति में ग्राम पंचायतों की भूमिका अहम

ताजा समाचार

पीलीभीत: डकैती में एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली, जानिए पूरा मामला 
लखनऊ: सफाईकर्मियों की सेहत के लिए बीबीएयू फिक्रमंद, बनाई अनोखी किट, अब बिना छुए कूड़ा बिन सकेंगे sweeper!
NIA ने 2022 के विस्फोट मामले में 8 TMC नेताओं को तलब किया, पार्टी बोली- भाजपा की साजिश...
लखनऊ: Mukhtar Ansari की मौत के बाद UP में High Alert, ADG अमिताभ यश बोले- प्रदेश में शांति कायम
प्रतापगढ़: स्नान कर रहे तीन दोस्त गंगा नदी में समाए, एक का मिला शव, तलाश में जुटे स्थानीय नाविक, जलपुलिस और गोताखोर
Banda: मुख्तार की बेटे उमर से बातचीत का AUDIO वायरल; कहा था- 'अल्लाह को अगर जिंदा रखना होगा तो रूह रहेगी...'