लखनऊ: मीशो कर्मी को जिंदा जलाया, हालत नाजुक

लखनऊ: मीशो कर्मी को जिंदा जलाया, हालत नाजुक

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के पीजीआई क्षेत्र में एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने कमरे में गहरी नींद के आगोश में था। इसी बीच उसके ऊपर के कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग …

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के पीजीआई क्षेत्र में एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने कमरे में गहरी नींद के आगोश में था। इसी बीच उसके ऊपर के कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। युवक की चीख सुनकर पड़ोसी महिला वहां पहुंच गई। जिसके बाद युवक को फौरन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि 26 अगस्त को युवक की बाइक में आग लगा दी गई थी।

दरअसल, रायबरेली जनपद निवासी आकाश अवस्थी पीजीआई थानाक्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। वह ऑनलाइन शॉपिंग एप मीशो कंपनी में कार्यरत है।वह किराए की बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर उसने स्टोर रूम बना रखा था। आरोपियों ने उसके स्टोर रूम में भी आग लगा दी थी। वो अपने घर में अकेले रहता था।

पड़ोसी महिला बिंदिया के मुताबिक, रविवार देर रात वह अपने कमरे में सोने जा रही थी। इसी उसे किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। जब उसने बाहर निकल कर देखा तो उसका पड़ोस में रहने वाला आकाश चीख रहा है और अपने कमरे से चिल्ला कर बोल रहा है कि यह लोग मुझे मार देंगे। महिला ने आकाश के कमरे में जाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा बंद था जिस पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद महिला ताला तोड़कर आकाश के कमरे में पहुंची तो उसने पाया कि आकाश रूम में नहीं है।

उसका कमरा अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। इसके बाद महिला छत पर गई। जिसके देखकर वह दंग रह गई। महिला ने बताया कि आकाश छत पर बेसुध पड़ा था। उसके बगल में खाली बाल्टी पड़ी थी और आकाश का शरीर बुरी तरह से झुलस गया था। उसका चेहरा भी सही से समझ नहीं आ रहा था। महिला ने बताया कि 26 अगस्त को तीन लोगों ने आकाश की बाइक में आग लगा दी। सीसीटीवी में यह लोग बाइक में आग लगाते हुए कैद हो गए थे।

इस सम्बन्ध में पीजीआई थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया, युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई। इस घटना के बाद युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है। युवक की मां भी किसी पर आरोप नहीं लगा रही है।

यह भी पढ़ें:- बाइक सवार बदमाशों ने घर के सामने खड़ी बाइक और स्कूटी में लगाई आग