लखनऊ: नेपाल में गांजे की पैदावार, यूपी में बढ़ा रही नशे का बुखार, पढ़ें…

लखनऊ: नेपाल में गांजे की पैदावार, यूपी में बढ़ा रही नशे का बुखार, पढ़ें…

लखनऊ। राजधानी समेत पूरा उत्तर प्रदेश मादक पदार्थों की तस्करी का नया हब बनता जा रहा है। आचार संहिता की सख्ती के बावजूद राजधानी व आसपास के शहरों में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से गांजा लाया जा रहा है। हालांकि गांजे की खेती पर प्रदेश में सख्त पाबंदी है, पर अब नेपाल के गांजे …

लखनऊ। राजधानी समेत पूरा उत्तर प्रदेश मादक पदार्थों की तस्करी का नया हब बनता जा रहा है। आचार संहिता की सख्ती के बावजूद राजधानी व आसपास के शहरों में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से गांजा लाया जा रहा है। हालांकि गांजे की खेती पर प्रदेश में सख्त पाबंदी है, पर अब नेपाल के गांजे की पैदावार उत्तर प्रदेश के युवाओं पर नशे का बुखार चढ़ा रही है। जी हां यूपी में नेपाल के गांजे की जमकर तस्करी हो रही है।

दरअसल राजधानी के ठाकुरगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाल ही में गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को 15.51 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के क्रम में पुलिस को प्रदेश में गांजा तस्करी के नेटवर्क के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

दो प्रमुख रूट से प्रदेश में सेंध मार रहा नेपाली गांजा

प्रदेश में दो प्रमुख रूट नेपाल सीमा से सटे दो प्रमुख शहरों से होते हुए राजधानी व आसपास के जिलों में गांजे की खेप पहुंच रही है। इनमें से सबसे अधिक महाराजगंज से व सहारनपुर शहर में नेपाल सीमा से सटे इलाकों से गांजा लाया जा रहा है। वहीं सीतापुर व बाराबंकी से होते हुए राजधानी में गांजे की खेप दाखिल हो रही है।

बैरिकेंडिंग के बजाय जंगल रास्तों से हो रही नशे की तस्करी

आचार संहिता के मद्देनजर प्रदेश में सभी अंतर्जिला, अंतर्राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बैरिकेडिंग बनाई गई हैं। बावजूद इसके नेपाल से गांजे की बड़ी खेप का राजधानी तक पहुंचना समझ से परे है। दरअसल सूत्रों के अनुसार कुकरैल जंगल और गोमती नगर के किनारे से होते हुए लखनऊ तक गांजा लाया जा रहा है।

हाल ही में 15.51 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को पकड़ा गया है। पूछताछ के क्रम में पता चला है कि सभी नेपाल से फैजाबाद के रास्ते गांजा लेकर आये थे। यह गिरोह अधिकांशत: गांजा की खेप नेपाल से ही लेकर आता था। पुलिस इस मामले में और जानकारियां हासिल कर रही है।

-इंद्र प्रकाश सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, चौक

ये हैं नेपाल से लखनऊ तक गांजा पहुंचने के दो प्रमुख रूट 

  • रूट नंबर-1 : लखीमपुर –सीतापुर – खैराबाद – संडीला – लखनऊ
  • रूट नंबर-2 : महाराजगंज – बस्ती – फैजाबाद – बाराबंकी – लखनऊ

यह भी पढ़ें: लखनऊ: प्रथम चरण के चुनाव को लेकर प्रदेश में तैनात रहेगी 800 कंपनी केंद्रीय पुलिस